जमशेदपुर : नवरात्रि के पावन अवसर पर मुरली ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अंतर्गत मुरली इंटर एवं पैरामेडिकल कॉलेज में मंगलवार को गरबा और डांडिया रास का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रांगण में माता की ज्योत प्रज्ज्वलित कर प्रथम पूज्य गणपति की आराधना से हुई। इसके बाद दुर्गा स्तुति पर गरबा नृत्य का शुभारंभ हुआ।
🎶✨ इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बॉलीवुड गीतों पर मनमोहक गरबा प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया। गायक कुमार मनीष की मधुर आवाज़ ने डांडिया रास में चार-चांद लगा दिए।


🔹 संस्थान के प्रमुख अतिथियों के विचार:
- संस्थान के ब्रांड एंबेसडर एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्री रामस्वरूप यादव,
- पैरामेडिकल के वाइस प्रिंसिपल डॉ. अपूर्व विक्रम,
- हिंदी कवि एवं इंटर आर्ट्स विभाग के शिक्षक श्री मनीष कुमार,
- प्रिंसिपल महोदया श्रीमती नूतन रानी,
सभी ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
श्रीमती शशिकला जो ने कहा कि “गरबा केवल एक नृत्य नहीं है, बल्कि हमारी प्राचीन संस्कृति और विविधताओं में एकता का प्रतीक है।” वहीं श्रीमती मिताली नमाता ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को संस्कृति से जोड़ने के साथ भाईचारा और सद्भावना का पाठ पढ़ाते हैं।
शिक्षिका श्रीमती बिजया बोस ने सभी की उन्नति और स्वास्थ्य की कामना करते हुए आगामी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती मिताली नमाता ने दिया।
इस गरबा नृत्योत्सव ने नवरात्रि की संगीतमयी, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक झलकियों से कॉलेज परिसर को सराबोर कर दिया।
📞 मुरली पैरामेडिकल एवं इंटर कॉलेज में नामांकन हेतु संपर्क करें:
श्रीमती शशिकला – 7488983401, 8797172442।














