जमशेदपुर: राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन की मासिक बैठक रविवार को ESIC क्लिनिक के पास, महुलबेडा चौक, गड़ाबासा स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन दोपहर 3 बजे से किया गया जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी दिवस पर विशेष संबोधन
बैठक की शुरुआत हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष भाषण से हुई। वक्ताओं ने हिंदी भाषा के महत्व और पत्रकारिता में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
बैठक के मुख्य निर्णय
बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर विस्तृत चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिए गए—
- अन्य पत्रकार संगठन से जुड़े व्यक्ति को संगठन से नहीं जोड़ा जाएगा।
- प्रत्येक सदस्य संगठन के लिए एक कुर्सी (चेयर) दान करेगा।
- हर माह एक बार फिजिकल या ऑनलाइन मीटिंग अनिवार्य होगी।
- संगठन की मजबूती एवं खर्च के लिए सभी सदस्य 200 रुपये मासिक अंशदान करेंगे, जिसे हर महीने 15 से 20 तारीख तक जमा करना होगा।
उपस्थित सदस्य
बैठक में निम्न सदस्य शामिल हुए— अनिल कुमार मौर्य, अमित कुमार, कमलेश गिरि, रितेश प्रसाद, सुनील कुमार साहनी, गुरदीप सलूजा, रूपेश कुमार शर्मा, अनूप श्रीवास्तव, राकेश सिंह, रितेश कुमार और गणेश माझी।
इस बैठक में संगठनात्मक एकजुटता पर जोर दिया गया और भविष्य की कार्ययोजना तय की गई।














