Connect with us

झारखंड

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन द्वारा जमशेदपुर में गरीब बच्चों के साथ होली का शुभारंभ

Published

on

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन द्वारा जमशेदपुर में गरीब बच्चों के साथ होली का शुभारंभ

जमशेदपुर, 25 मार्च, 2024: आज राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमान प्रांतिक कुमार दास जी के नेतृत्व में जमशेदपुर के गांधी आश्रम पर होली पर्व के उपलक्ष्य में गरीब बच्चों के साथ मिलकर होली का शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम में, श्रीमान प्रांतिक कुमार दास जी ने कहा, “हम हर साल पूरे भारत में जरूरतमंद और गरीब बच्चों को होली का सामान प्रदान करते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि “29 मार्च, 2024 को कुष्ठ रोगियों के हिंद आश्रम में रहने वाले सभी लोगों को दोपहर का भोजन संगठन की ओर से प्रदान किया जाएगा।”

इस कार्यक्रम में, झारखंड टीम के सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदेष उपाध्यक्ष एन चैटर्जी, जिला प्रभारी भागीरथ, जिला मंत्री आशुतोष साहा, नगर अध्यक्ष देवाशीष चंद्र, नगर प्रभारी जीतू पी नायक, नगर सचिव अप्पा राव, नगर उपाध्यक्ष पंकज लाल, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश दत्ता एवं रंजन शर्मा, राजेश साहू, रीता जी एवं सुनीता राव जी आदि उपस्थित थे।

संगठन सभी उपस्थित लोगों और झारखंड टीम को हार्दिक धन्यवाद देता है।

यह भी पढ़ें : जागरूकता अभियान: विश्व क्षय रोग दिवस पर लोगों को किया टीबी के प्रति जागरूक

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *