मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

मानगो में 6 से 9 तक नेशनल आर्ट कैंप का आयोजन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 5, 2025 12:24 PM
Follow Us:
अन्विति की तरफ से 6 से 9 तक नेशनल आर्ट कैंप का आयोजन
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर । कला को समर्पित संस्थान अन्विति के तत्वावधान में जमशेदपुर में फॉरेस्ट गेस्ट हाउस, मानगो में नेशनल आर्ट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह 6 से 9 नवंबर तक चलेगा। इसमें देशभर से 25 प्रतिष्ठित कलाकार अपनी रचनात्मकता, अनुभव और कला का संगम प्रस्तुत करेंगे।

शिविर की क्यूरेटर प्रख्यात चित्रकार मुक्ता गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों के कलाकारों को एक मंच पर लाकर कला, संवाद और सृजनात्मकता की एकता को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन 6 नवम्बर की सुबह 11 बजे होगा। उद्घाटन भारतीय वन सेना की अधिकारी स्मिता पंकज करेंगी।

उन्होंने बताया कि इस कैंप में वह खुद, अर. अखिलेश (भोपाल), रामानुज शेखर (रांची), जॉयदेव चटर्जी (जमशेदपुर), बिप्लब रॉय (जमशेदपुर), ओंकार सिंह (दिल्ली), अशोक कुमार मइती (जमशेदपुर), कृष्णा महतो (जमशेदपुर), कौशलश कुमार (असम), पब्लिक विश्वास (जमशेदपुर), नरेंद्र कुमार (बक्सर), डॉ. मल्लिकार्जुन बगोडी (कलाबुर्गी), अनुप सिन्हा (जमशेदपुर), संजय मजूमदार (कोलकाता), दिपांकर कर्माकर (रांची), रंजीत कुमार (बोकारो), एच. पी. मुखी (जमशेदपुर), लालोन दत्ता (जमशेदपुर), तपोन रॉय (जमशेदपुर), सुनील मोदी (बोकारो), विषेन्द्र नारायण सिंह (जमशेदपुर), प्रशांत त्रिपाठी (देवबंद, सहारनपुर), चंदन कुमार (मुज़फ़्फ़रपुर) और अल्बर्ट अशोक (कोलकाता) भाग लेंगे।

मुक्ता ने बताया कि यह आयोजन सोनरिया गेस्ट हाउस (रामदास भट्टा) और दयाल बिल्डर्स द्वारा प्रायोजित है। कार्यक्रम को वन विभाग के डीएफओ सबा आलम अंसारी और जेआरजीके बैंक के रीजनल मैनेजर श्रीकांत कतारे का विशेष सहयोग प्राप्त है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment