मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

25 जुलाई को जिले में चलाया जाएगा #NaamJancho सोशल मीडिया अभियान, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर दी अभियान की जानकारी।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: July 24, 2024 10:55 PM
Follow Us:
#NaamJancho
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता करें सूची में नाम की जांच, फोटो/सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर करें अपलोड और टैग..श्री अनन्य मित्तल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

जमशेदपुर : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के मतदाताओं के लिए 25 जुलाई, गुरूवार को पूरे जिले में #NaamJancho अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान एक घंटे तक दोपहर 12 बजे से अपराह्न 01 बजे तक चलेगा । समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा प्रेस वार्ता को संबोधित कर अभियान की जानकारी दी गई ।

यह भी पढ़े :जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने की कारा सुरक्षा एवं उत्पाद विभाग की समीक्षात्मक बैठक।

उन्होने जिला के प्रत्येक मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अभियान में शामिल होते हुए सभी मतदाता अपना नाम मतदान केन्द्र जाकर प्रारूप प्रकाशित मतदाता सूची में अथवा Voter helpline App या https://voters.eci.gov.in/login या मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखण्ड का वेबसाइट https://ceo.jharkhand.gov.in के माध्यम से जांच कर संतुष्ट हो लें कि आपक नाम संबंधित मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में दर्ज है। इस दौरान मतदाता अपनी फोटो/सेल्फी लेकर हैशटैग नाम जांचों (#NaamJancho) को लिखते हुए @ceojharkhand, @DcEastSinghbhum को टैग करें।

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (एक्स/यू ट्यूब/इंस्ट्राग्राम/फेसबुक) पर पोस्ट करें । जांच के क्रम में यदि मतदाता सूची नाम दर्ज नहीं है अथवा कोई अन्य त्रुटि है, तो नाम पंजीकरण करने अथया सुधार आदि हेतु आवेदन समर्पित करें।प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 का संचालन हो रहा है। इसी के तहत आगामी 25 जुलाई को मतदाता सूची का प्ररूप प्रकाशित किया जाएगा। सभी मतदान केंद्रों पर प्ररूप प्रकाशित मतदाता सूची की प्रति एवं प्रपत्र छह, सात व आठ के साथ बीएलओ उपस्थित रहेंगे।सभी बीएलओ को जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया है। मतदान केंद्रों पर उक्त तिथि को बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) आम जनों को अभियान के संबंध में जानकारी देंगे। साथ ही मतदाता सूची में पंजीकरण आदि हेतु भरा हुआ प्रपत्र प्राप्त करेंगे।

 #NaamJancho

फोटोयुक्त मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निम्नवत है-

1. एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन- 25.07.2024 (गुरूवार) को
2. दावा एवं आपत्ति संबंधी आवेदन देने की अवधि- 25.07.2024 (गुरूवार) से 09.08.2024 (शुक्रवार) तक
3. विशेष अभियान दिवस- 27.07.2024 (शनिवार), 28.07.2024 (रविवार), 03.08.2024 (शनिवार), 04.08.2024 (रविवार)
4. समावेशी सप्ताह-
i. दिनांक 29.07.2024 (सोमवार) को Particularly Vulnerable Tribal Groups (PVTGs) एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले जनसमूह को मतदाता सूची में निबंधन हेतु विशेष अभियान दिवस ।

ii. दिनांक 30.07.2024 (मंगलवार) को जिलान्तर्गत सभी रैन बसेरों / आश्रय गृहों में आवासित पात्र नागरिकों तथा सभी पात्र Homeless People का निबंधन हेतु विशेष अभियान दिवस ।
iii. दिनांक 31.07.2024 (बुधवार) को पात्र दिव्यांगजनों के निबंधन एवं मतदाता सूची में Marking हेतु विशेष अभियान दिवस ।
iv. दिनांक 01.08.2024 (गुरूवार) को 85 + आयु वर्ग के निबंधन हेतु विशेष अभियान दिवस ।
v. दिनांक 02.08.2024 (शुक्रवार) को सभी पात्र Transgender/sex workers का निबंधन हेतु विशेष अभियान |

5. प्राप्त दावा एवं आपत्ति का निस्तार- 19.08.2024 (सोमवार) तक
6. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन- 20.08.2024 (मंगलवार) को

यह भी पढ़े :जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई ई-गर्वनेंस सोसाईटी की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

> सभी छुटे हुए एवं दिनांक 01.07.2024 की अर्हता तिथि को मतदाता बनने के योग्यताधारी नागरिक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने हेतु प्रपत्र – 6 में रंगीन फोटो, आयु तथा निवास प्रमाण पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं। साथ ही दिनांक 01.10.2024 की अर्हता तिथि के आलोक में योग्यताधारी नागरिक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने हेतु प्रपत्र-6 में रंगीन फोटो एवं उक्त दस्तावेजों के साथ अग्रिम आवेदन कर सकते हैं ।

> मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने हेतु प्रवासी भारतीय प्रपत्र – 6क में आवेदन कर सकते हैं।

> मतदाता सूची में आधार संख्या को वोटर कार्ड से जोड़ने हेतु प्रपत्र – 6ख में आवेदन कर सकते हैं।

> मतदाता सूची से नाम विलोपन हेतु प्रपत्र – 7 में आवेदन कर सकते हैं ।

> मतदाता सूची में निवास का स्थानान्तरण या प्रविष्टियों का सुधार या बिना सुधार एपिक प्रतिस्थापन का मुद्दा और दिव्यांगजन व्यक्तियों के रूप में चिह्नांकित करने हेतु अनुरोध / आवेदन प्रपत्र-8 में कर सकते हैं।

> सभी प्रकार के आवेदन दिनांक 25.07.2024 से 09.08.2024 तक BLO / AERO / ERO के कार्यालय में समर्पित किया जा सकता है। सभी प्रपत्र निःशुल्क हैं।

> सभी मतदान केन्द्रों पर दिनांक 27.07.2024 (शनिवार), 28.07.2024 (रविवार), 03.08.2024 (शनिवार), 04.08.2024 (रविवार) को आयोजित विशेष कैम्प में भी सभी प्रकार के प्रपत्र जमा किये जा सकते हैं।

> सभी प्रपत्रों का Online आवेदन https://voters.eci.gov.in/login अथवा Voter helpline app से भी कर सकते हैं । आप Voter helpline app को अपने मोबाईल के प्ले स्टोर अथवा ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप आपको निर्वाचक नामावली में अपना नाम खोजने, ऑनलाइन प्रपत्र भरने, आधार संख्या को वोटर कार्ड से जोड़ने, शिकायत दर्ज करने, आपके आवेदन प्रपत्र एवं शिकायत की वस्तु स्थिति के बारे में पता, निर्वाचनों के बारे में जानने, प्रेस विज्ञप्ति, आयोजन, गैलरी आदि की सुविधा उपलब्ध है।

> सभी प्रपत्र भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाईट www.eci.gov.in/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के वेबसाईट www.ceo.jharkhand.gov.in/ जिला के वेबसाईट www.jamshedpur.nic.in पर भी उपलब्ध है। निर्वाचन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण सूचनायें कार्यालय अवधि में Toll Free No. 1950 पर प्राप्त की जा सकती है।

> सभी प्रपत्रों में अपना Email ID एवं मोबाईल नम्बर अवश्य लिखें ताकि आयोग द्वारा निर्वाचन से सम्बन्धित गतिविधियों से आपको अवगत कराया जा सके ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि पुनरीक्षण सम्बन्धी कार्य में जिला प्रशासन को सहयोग दें एवं बी.एल.ओ. को सही जानकारी उपलब्ध कराने हेतु लोगों को जागरूक करें। साथ ही दिनांक 25.07.2024 को मध्याह्न 12.00 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक #NaamJancho अभियान में भाग लेते हुए मतदाताओं को भी उक्त #NaamJancho अभियान में भाग लेने हेतु अपने स्तर से प्रचार-प्रसार करने की बात कही गई।

और पढ़ें

Sila

नगर परिषद चुनाव के दौरान हिंसा और भय के माहौल पर भाजपा युवा मोर्चा ने जताई चिंता

WhatsApp Image 2026 03 06 At 4.42.32 PM 1

जन शिकायत निवारण दिवस पर उप विकास आयुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026 03 06 At 11.40.36 AM

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम

WhatsApp Image 2026 03 06 At 11.39.38 AM

होली के अवसर पर मुस्लिम समाज ने वरीय पुलिस अधीक्षक को दी शुभकामनाएं,दिया भाईचारे और सौहार्द का संदेश

1234.jpg

जमशेदपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसएसपी पीयूष पांडेय ने 17 थाना प्रभारियों का किया तबादला

WhatsApp Image 2026 03 06 At 11.38.31 AM

संस्थापक दिवस पर खेल उत्कृष्टता का जश्न, टाटा स्टील ने इंटर-डिविजनल चैंपियंस को किया सम्मानित

Leave a Comment