Connect with us

TNF News

मुरली पब्लिक स्कूल में महिला दिवस समारोह: शिक्षिकाओं और महिला कर्मचारियों का सम्मान

Published

on

मुरली पब्लिक स्कूल में महिला दिवस समारोह: शिक्षिकाओं और महिला कर्मचारियों का सम्मान

जमशेदपुर, 8 मार्च 2024: मुरली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज महिला दिवस के शुभ अवसर पर मुरली पैरामेडिकल एंड रिसर्च कॉलेज और मुरली पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं एवं महिला कर्मचारियों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:

  • स्वागत: कार्यक्रम की शुरुआत मुरली पैरामेडिकल एंड रिसर्च कॉलेज की महिला कर्मचारियों तथा मुरली पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं के स्वागत के साथ हुआ।
  • मुख्य अतिथि का भाषण: मुरली पैरामेडिकल एंड रिसर्च कॉलेज के अध्यक्ष, श्रीमान पंकज कुमार ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखें। उन्होंने बताया कि कैसे आज हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपने पराक्रम का प्रदर्शन किया है।
  • प्रधानाध्यापिका का भाषण: स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉक्टर नूतन रानी ने भी अपने वक्तव्य में शिक्षिकाओं तथा महिला कर्मचारियों की उनके कार्य के लिए प्रशंसा तथा हौसला अफजाई की।
  • सम्मान: कार्यक्रम के अंत में मुरली पैरामेडिकल एंड रिसर्च कॉलेज और मुरली पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं एवं महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

यह जानकारी मुरली पब्लिक स्कूल द्वारा प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें: क्राइम: मानगो से लापता युवक का शव एमजीएम अस्पताल में मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *