जमशेदपुर/घाटशिला : दुर्गापूजा के पावन अवसर पर मुरली शिक्षण संस्थान – कॉलेज समूह (मुरली पारामेडिकल एवं मुरली इंटर महाविद्यालय) ने विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। संस्थान ने घोषणा की है कि 1 से 30 अक्टूबर 2025 तक नामांकन मात्र ₹2500 में किया जाएगा।
पूजा पंडालों का भ्रमण और व्यवस्थाओं का जायजा
संस्थान की ओर से समिति के पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों की टीम ने जमशेदपुर, घाटशिला, मुसाबनी और जादूगोड़ा प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा किया।
इस अवसर पर उपस्थित रहे:
- डॉ. सन एन सिंह
- डॉ. काशीनाथ
- राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्री रामस्वरूप यादव
- डॉ. नूतन रानी, डॉ. कमलेदू, डॉ. ए.के. पंडित, डॉ. तापस चटर्जी
- प्रियंका तिवारी, विजया बॉस और मिताली नमाता
- सुरक्षा प्रहरी अमित दास
- संस्थान के अध्यक्ष श्री पी.के. मुरली
टीम ने करीब 81 पंडालों का भ्रमण किया और सुरक्षा, सजावट, स्वच्छता एवं भक्तों की सुविधा का जायजा लिया।

नामांकन और छात्रवृत्ति लाभ
- विद्यार्थी मुरली पारामेडिकल कॉलेज एवं इंटर महाविद्यालय (कालाझोर, घाटशिला) में नामांकन करा सकते हैं।
- संस्थान ने बताया कि SC, ST और OBC छात्रों को 80% तक स्कॉलरशिप मिलती है, जिसका लाभ झारखंड सरकार की ई-कल्याण योजना के तहत दिया जाता है।
- विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरी करने के बाद निजी अस्पताल, सरकारी संस्थान या खुद का क्लीनिक खोलने का अवसर मिलेगा।
उपलब्ध कोर्स और पात्रता
- मैट्रिक पास विद्यार्थी → इंटर कॉमर्स और इंटर साइंस संकाय
- मैट्रिक पास → ड्रेसर कोर्स (पैरामेडिकल)
- 10+2 साइंस पास → डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नीशियन, डिप्लोमा इन ऑपरेशन टेक्नीशियन, असिस्टेंट सर्जन
- जिनके पास 12वीं साइंस नहीं है, संस्थान उनकी इंटर साइंस की परीक्षा दिलवाने में सहयोग करेगा।
- 10वीं पास करने के बाद यदि 2 साल का गैप है तो 4-5 महीने में परीक्षा देकर प्रमाणपत्र प्राप्त किया जा सकता है।
नामांकन स्थल
घाटशिला ऑफिस – विभूति आश्रम के सामने, घाटशिला कॉलेज के पास
- जमशेदपुर ऑफिस – मुरली पब्लिक स्कूल कैंपस, बागुणहातु, पोस्ट-वारिडीह
दुर्गा उत्सव का संदेश
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा—
“दुर्गा उत्सव केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समन्वय का भी प्रतीक है। सभी लोग परिवार सहित पंडालों में पहुंचें, माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें और उत्सव की गरिमा बनाए रखें।”












