मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

सागुन सोहराई पर्व पर सांसद जोबा माझी ने बनायी रंगगोली

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 21, 2025 9:58 PM
Follow Us:
The News Frame 29
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

चक्रधरपुर (जय कुमार): राजनीति की ऊंचाई पर होने के बावजूद सिंहभूम की सांसद जोबा माझी का अपने सामाजिक संस्कृति से जुड़ाव कम नहीं हुआ है। राजनीति की व्यस्तता के बावजूद वह समय निकालकर खेतीबाड़ी के कार्य करते देखी जाती रही हैं। मंगलवार को संथाल समुदाय का प्रमुख पर्व सागुन सोहराई पर भी सांसद को अपनी मिट्टी और संस्कृति से जुड़ाव का नजारा देखने को मिला।

सांसद जोबा माझी को चक्रधरपुर के पंप रोड स्थित अपने आवास पर सोहराई पर्व पर रंगगोली बनाते देखा गया। संथाल समाज में सागुन सोहराई मवेशियों (विशेषकर गाय और बैल) का सम्मान करने, प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और अच्छी फसल की कामना के लिए मनाया जाता है। यह पर्व 5 दिनों तक चलता है और इसमें गोधन (गाय-भैंस), हल और अन्य खेती-बाड़ी के औजारों की पूजा की जाती है, क्योंकि ये मनुष्य के जीवन और खेती के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते के महत्व को भी दर्शाता है।

सांसद जोबा माझी ने बताया कि यह एक फसल उत्सव है जो प्रकृति और धरती मां के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। यह त्योहार संथालों के लिए सामाजिक और धार्मिक एकता का प्रतीक है, जिसमें वे अपने पूर्वजों और बोंगा (पवित्र आत्माओं) की भी पूजा करते हैं।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment