चक्रधरपुर (जय कुमार): चक्रधरपुर के कैनाल रोड स्थित मिनी-माइंडस प्री-स्कूल में क्रिसमस का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और क्रिसमस ट्री से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
उत्सव के दौरान नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने शानदार डांस (नृत्य) प्रस्तुत किए और मंजु महतो मैम ने भाषण के माध्यम से क्रिसमस के महत्व पर प्रकाश डाला।
त्योहार की खुशियों को दोगुना करने के लिए स्कूल की ओर से सभी बच्चों को चॉकलेट,केक और गुब्बारे दिए गए ।
स्कूल के निदेशक हिमांशु प्रधान ने सभी को क्रिसमस की बधाई देते हुए बच्चों को प्रेम, दया और भाईचारे के मार्ग पर चलने की सीख दी।
आज की भाग दौड़ वाली जिन्दगी में मिनी -माइंडस प्री-स्कूल में सभी शिक्षिकाएँ स्कूली शिक्षा के साथ ही साथ माँ की तरह स्नेह एवं प्यार करते हुए बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहयोग करती है।
कार्यक्रम का सफल संचालन पी कोमल द्वारा किया गया।
मिनी -माइंडस प्री-स्कूल चक्रधरपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नन्हें मुन्ने बच्चों को स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले नन्हें मुन्ने बच्चों को रजत पदक एवं प्रशस्ति पत्र तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले नन्हें मुन्ने बच्चों कांस्य पदक एवं प्रशस्ति पत्र को निदेशक हिमांशु प्रधान के हाथों दिया गया। साथ ही साथ सभी नन्हें मुन्ने बच्चों को जो खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुए थे सभी को स्कूल की तरफ से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पी कोमल मैम , गुप्तेश्वरी प्रधान मैम,सुमन चौधरी मैम, निरुपमा मंडल मैम सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।














