मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

मानगो नगर निगम चुनाव राजद ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया अधिकृत समर्थन

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: February 15, 2026 10:02 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 02 15 At 8.23.22 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर:राष्ट्रीय जनता दल जमशेदपुर महानगर इकाई ने मानगो नगर निगम चुनाव में इंडिया गठबंधन की मजबूत प्रत्याशी श्रीमती सुधा गुप्ता को आधिकारिक रूप से समर्थन देने की घोषणा की है। यह समर्थन आज 15 फरवरी 2026 को राजद महानगर अध्यक्ष श्री रमेश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शाह तथा युवा जिला अध्यक्ष कमलेश यादव की उपस्थिति में दिया गया।

राजद प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी पदाधिकारियों ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजद महानगर अध्यक्ष रमेश राय ने कहा कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में जमशेदपुर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए, जिनमें शहर का ड्रीम प्रोजेक्ट फ्लाईओवर और भव्य एमजीएम अस्पताल प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों और जनहितकारी पहल को देखते हुए राजद के सभी पदाधिकारी एकजुट होकर सुधा गुप्ता के समर्थन में काम करेंगे।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष परमिंद्र सिंह, राजद महानगर अध्यक्ष रमेश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शाह, युवा राजद जिला अध्यक्ष कमलेश यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सिंटू पांडे, प्रधान महासचिव विजय ठाकुर, वरिष्ठ नेता इंद्रदेव प्रजापति, जिला सचिव नवीन यादव, छात्र जिला अध्यक्ष करण गोस्वामी, धनजीत यादव और विनय कुमार चंद्रवंशी सहित कई कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। बैठक में सभी नेताओं ने एकजुट होकर इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी को जीत दिलाने का आह्वान किया और चुनाव में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा जताया।

Leave a Comment