मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

टाटानगर स्टेशन के बाहर बड़ा हादसा: चलते CNG टेंपो में लगी आग, दो धमाकों से दहला परिसर

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 24, 2025 2:20 PM
Follow Us:
चालक और सभी यात्री तुरंत टेंपो से कूदकर दूरी बना ली.
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर | टाटानगर रेलवे स्टेशन के मेन गेट के ठीक सामने सोमवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे अचानक हुए दो जोरदार धमाकों से पूरा स्टेशन परिसर दहल उठा। एक चलती CNG टेंपो में अचानक आग लगने के बाद हुए ब्लास्ट ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे लोग आतंकित होकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए स्टेशन के बाहर का ट्रैफिक भी ठप हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

कीताडीह निवासी टेंपो चालक पवन राय सुबह यात्रियों को लेकर स्टेशन से आगे बढ़ रहे थे। तभी राहगीरों ने ऑटो के नीचे से चिंगारी निकलते देख उन्हें तुरंत चेताया। चेतावनी के कुछ सेकंड बाद ही टेंपो से धुआँ उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई।

चालक और सभी यात्रियों ने घबराकर तुरंत टेंपो से कूदकर दूरी बना ली। इसी सतर्कता के कारण एक बड़ी जनहानि टल गई।

दो धमाकों से दहल उठा इलाका

कुछ ही मिनटों में पूरा टेंपो आग की लपटों में घिर गया। आग तेज होते ही उसमें लगे CNG सिलेंडर ने एक के बाद एक दो जोरदार धमाके किए। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि स्टेशन के बाहर मौजूद लोग घबरा उठे और पूरे क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्टेशन के बाहर का आवागमन भी कुछ समय के लिए बाधित हो गया।

पुलिस – दमकल की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही पीसीआर वैन, आरपीएफ, जीआरपी की टीम मौके पर पहुँची। कुछ ही देर में दमकल विभाग की गाड़ी भी पहुँची और आग पर काबू पाया। स्थिति नियंत्रित होने के बाद ट्रैफिक फिर से सामान्य किया गया।

राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। तेज़ी से बाहर निकलने के कारण चालक और यात्री सभी सुरक्षित बच गए।

जाँच में जुटी पुलिस

पुलिस और दमकल विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि CNG पाइपलाइन या इंजन सेक्शन में तकनीकी खराबी से चिंगारी निकली होगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि दो दिन पहले शनिवार सुबह भी टाटानगर स्टेशन के बाहर खड़ी एक होंडा सिटी कार में आग लगी थी, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। लगातार दो घटनाओं से सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

वीडियो देखें :

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment