मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

ज्ञान और संस्कार का संगम सक्सेस क्लासेस में धूमधाम से हुआ सरस्वती पूजा आयोजन

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: January 25, 2026 11:12 AM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 01 24 At 11.24.26 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर:-शिक्षा और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा का पावन पर्व जमशेदपुर स्थित सक्सेस क्लासेस में बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा शिक्षण संस्थान भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और ज्ञानवृद्धि की कामना की गई।

पूजा कार्यक्रम में सक्सेस क्लासेस के निर्देशक सुमित मिश्रा के साथ संस्थान के शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुष्का, हर्षिता, नंदिनी, अन्या सहित अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूजा के दौरान मां सरस्वती की प्रतिमा को सुंदर रूप से सजाया गया और पूरे विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चारण एवं आरती संपन्न की गई।

इस अवसर पर निर्देशक सुमित मिश्रा ने कहा कि सरस्वती पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और आत्मविकास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि सक्सेस क्लासेस का उद्देश्य केवल बच्चों को किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन भी प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन की अत्यंत आवश्यकता है और संस्था इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभा रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को मां सरस्वती के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।सक्सेस क्लासेस में पढ़ाई के साथ-साथ उच्च शिक्षा एवं करियर मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यहां विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी जाती है, जिससे वे भविष्य में सही निर्णय ले सकें। संस्था का मानना है कि सही समय पर दिया गया मार्गदर्शन बच्चों के जीवन को नई दिशा दे सकता है।

पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान संस्थान का वातावरण अनुशासन, भक्ति और उत्साह से भरा रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।अंत में सभी ने मां सरस्वती से प्रार्थना की कि वे सभी विद्यार्थियों को ज्ञान, विवेक और सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें, ताकि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर समाज और देश का नाम रोशन कर सकें

और पढ़ें

Leave a Comment