मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

करीम सिटी कॉलेज में संस्थापक की 62वीं पुण्यतिथि पर फाउंडर्स डे श्रद्धा के साथ मनाया गया

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: January 21, 2026 8:53 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 01 21 At 5.55.45 PM 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926


जमशेदपुर:-करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के ऑडिटोरियम में संस्था के संस्थापक स्वर्गीय सैयद तफज्जुल करीम की 62वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ‘फाउंडर्स डे’ के रूप में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर करीम्स ट्रस्ट, जमशेदपुर के ट्रस्टी सैयद अशफाक करीम तथा सैयद मंसूर अली (अध्यक्ष, सेंट्रल करमिया मिडिल स्कूल एवं हाई स्कूल +2) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक हाफिज मोहम्मद वालीउल्लाह द्वारा पवित्र कुरान की तिलावत से हुआ। इसके बाद करीम ट्रस्ट के अधीन संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों की ओर से संस्थापक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा ट्रस्टी के समक्ष वर्षभर की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

मिडिल स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती तलत बानो, हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका वहीदा तबस्सुम एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने बारी-बारी से अपने-अपने संस्थानों की वार्षिक उपलब्धियों एवं प्रमुख गतिविधियों की जानकारी दी।

सभा को संबोधित करते हुए ट्रस्टी सैयद अशफाक करीम ने ट्रस्ट से संबद्ध सभी संस्थानों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और शिक्षकों व प्राध्यापकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी दृष्टि इस बात पर केंद्रित है कि हम कहां से चले, आज कहां खड़े हैं और भविष्य में हमें किस दिशा में आगे बढ़ना है। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता, मूल्यों और सामाजिक दायित्व पर जोर देते हुए संस्था के भावी लक्ष्यों को साझा किया।

इससे पूर्व डायरेक्टर एजुकेशन एवं सेक्रेटरी करीम सिटी कॉलेज डॉ. मोहम्मद जकरिया तथा सैयद मंसूर अली ने भी अपने विचार रखते हुए संस्थापक के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं एवं विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही 25 वर्षों की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. एस. एम. यहिया इब्राहीम ने किया। समापन अवसर पर कॉलेज तराना सामूहिक रूप से गाया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Comment