गिरिडीह। गिरिडीह जिले में पत्रकारों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। स्थानीय पत्रकार नवीन कुमार (निवासी — ग्राम बिजलीबथान, थाना बेंगाबाद) ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि मधवाडीह पंचायत के मुखिया मोहम्मद सिद्दीक़ अंसारी उन्हें लगातार धमकियाँ दे रहे हैं और झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने की साजिश कर रहे हैं।
“सच्चाई दिखाना मेरा धर्म है, जान का खतरा झेल रहा हूँ” – नवीन कुमार
खंडोली डैम प्रदूषण मामले की रिपोर्ट बनी विवाद की जड़
नवीन कुमार ने बताया कि 07 सितंबर 2025 को उन्होंने खंडोली डैम के पानी में प्रदूषण को लेकर एक खबर प्रकाशित की थी। इस रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने
- मौके पर जाकर तथ्य जुटाए
- और प्लांट संचालक का पक्ष भी लिया था।
लेकिन इस खबर के प्रकाशित होते ही पंचायत के मुखिया ने उन पर धमकी देने और गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर ‘उठवा लेने’ की बात कहने का आरोप जड़ दिया।
पत्रकार नवीन कुमार का कहना है —
“यह आरोप पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत है। मैंने केवल पत्रकार धर्म निभाया है, किसी को धमकाने की कोई बात नहीं कही।”
मिल रही जान से मारने की धमकी
नवीन कुमार का आरोप है कि इस घटना के बाद से मुखिया द्वारा फोन और अन्य माध्यमों से लगातार उन्हें धमकियाँ दी जा रही हैं।
धमकियों में कहा जा रहा है कि —
“अगर तुम इस तरह की खबरें चलाते रहोगे तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा या उठा लिया जाएगा।”
इससे उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
नवीन कुमार ने स्पष्ट कहा —
“यदि भविष्य में मेरे साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पंचायत के मुखिया की होगी।”
पत्रकार संगठनों ने जताई चिंता
इस घटना के बाद क्षेत्र के कई स्थानीय पत्रकारों और संगठनों ने चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से मांग की है कि
- पत्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
- धमकी देने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
📍 रिपोर्ट: संतोष कुमार तरवे, जिला संवाददाता, द न्यूज़ फ्रेम, गिरिडीह.














