मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

IPTA का संसद में प्रश्न उठाने हेतु सांसद विद्युत वरण महतो को ज्ञापन सौंपा गया

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: February 28, 2025 8:24 PM
Follow Us:
Add A Heading 67
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर : भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह समाजसेवी संस्था (IPTA) के 16 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, झारखंड के सांसद विद्युत वरण महतो को संसद में निजी शिक्षकों के मुद्दे उठाने हेतु ज्ञापन सौंपा। सांसद विद्युत वरण महतो ने आश्वासन दिया कि इस ज्ञापन को आज ही दिल्ली भेजा जाएगा और आगामी सत्र में इस विषय को संसद पटल पर रखा जाएगा।

देशभर के 50 लाख से अधिक निजी शिक्षकों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से अवगत कराते हुए IPTA ने अपील की है कि वे अपने अधिकारों को संविधान में स्थान दिलाने के लिए संगठन से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें। इस अवसर पर संगठन ने नारा दिया – “ना डंडे से, ना झंडे से, हम लोग अपना अधिकार लेंगे, कलम के फंडे से।”

IPTA के प्रमुख सदस्य डॉ. परमानंद मोदी (मिनी मोदी) ने सांसद विद्युत वरण महतो को मात्र एक वाक्य में संगठन का परिचय देते हुए कहा कि “देश की 90% शिक्षा नीति को सुदृढ़ करने में निजी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है।” उन्होंने इस समर्थन के लिए सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं एवं धन्यवाद दिया।

वीडियो देखें : 

Read More : ई सी एच एस में कार्यरत डॉक्टर तनुश्री दत्ता को ट्रांसफर आने पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने किया सम्मानित

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य:

  • डॉ. परमानंद मोदी
  • रंजीत श्रीवास्तव
  • अनिल कुमार मेहता
  • एस. डी. प्रसाद
  • शैलेश कुमार शर्मा (टाटा)
  • शंकर तिवारी
  • सुबोध कुमार पंडित
  • लल्टू गोराई
  • डॉ. शशी शेखर
  • डॉ. रूपेश कुमार आनंद
  • गौर नंदलाल साहू
  • पंकज कुमार गुप्ता
  • विजय कुमार
  • आर. बी. निराला
  • श्यामसुंदर कुमार
  • अभिषेक कुमार

इसके साथ ही, ज्ञापन की एक प्रति आवेदन के रूप में संलग्न की गई है। IPTA परिवार ने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर इस मुहिम को और मजबूती प्रदान करें।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment