Connect with us

TNF News

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने विधायक राजेश कच्छप द्वारा विधानसभा में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर उठाए गए मुद्दे पर उनका आभार व्यक्त किया।

Published

on

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने विधायक राजेश कच्छप द्वारा विधानसभा में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर उठाए गए मुद्दे पर उनका आभार व्यक्त किया।

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर विधायक राजेश कच्छप द्वारा विधानसभा में सवाल करने पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने जताया आभार।

पत्रकार सुरक्षा कानून सरकार तत्काल लागू करें – मधु सिन्हा

रांची, झारखंड: इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक राजेश कच्छप के रांची के एचईसी परिसर स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की एवं विधानसभा में पत्रकारों से जुड़े मामले को उठाने पर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। आपको बता दें कि विधायक राजेश कच्छप ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शून्यकाल में पत्रकारों से जुड़े मामले को रखने का कार्य किया।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के दौरान विधायक ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, पत्रकार आयोग समेत अन्य मांगों को सदन के माध्यम से पुरा करेंगे। प्रतिनिधिमंडल सदस्यों में प्रदेश महासचिव देवानंद सिन्हा, ललन कुमार साहू, एवं सीमा कच्छप शामिल थे।

प्रदेश महासचिव देवानंद सिन्हा ने कहा कि हम और हमारा संगठन सालों से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग कर रहे हैं और हमें लगता है कि अब वक्त आ गया है कि पत्रकारों के हित के लिए सभी पत्रकार संगठनों को एक मंच पर आना होगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग मधु सिन्हा ने पत्रकार हित में विधायक द्वारा की गई इस पहल के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया तथा सरकार से अनुरोध किया कि पत्रकार सुरक्षा कानून तत्काल लागू किया जाए। ललन कुमार साहू ने कहा कि हम पत्रकार बंधु के सुरक्षा हेतु अब सरकार को गंभीर होना होगा।

पढ़ें ख़ास खबर : 

मानगो में ऑल्टो कार में लगी आग : सुरक्षा के मामले में सावधानी बढ़ाने की जरूरत – विकास सिंह

जमशेदपुर लोकसभा सीट पर तीसरी बार प्रत्यासी बनाए जाने पर सांसद श्री विद्युत बरन महतो जी का स्वागत

पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए सभी पत्रकार संगठनों को एक मंच पर आने के लिए आह्वान करता हूं – देवानंद सिन्हा

वहीं वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन झारखंड प्रदेश के महासचिव देवानंद सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग मधु सिन्हा, प्रदेश के सचिव विजय दत्त पिंटू, रांची जिला अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, रांची जिला महासचिव रफ़ी समी, रांची जिला संरक्षक पूजा सिन्हा एवं पियूष कुमार, रांची जिला अध्यक्ष महिला विंग श्रेयोषी मुखर्जी, आतिफ खान, नीतु दुबे, सौरभ राय, अभिषेक कुमार, राज श्रीवास्तव, अनिल मोर्या, ललन कुमार साहू, सीमा कच्छप, दीपक लिंडा एवं अन्य पत्रकारों ने विधायक राजेश कच्छप का आभार व्यक्त किया।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने विधायक राजेश कच्छप द्वारा विधानसभा में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर उठाए गए मुद्दे पर उनका आभार व्यक्त किया।

मुख्य बिंदु:

  • विधायक राजेश कच्छप ने विधानसभा के बजट सत्र में पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को उठाया था।
  • इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।
  • एसोसिएशन ने सभी पत्रकार संगठनों से पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
  • सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून तत्काल लागू करने की मांग की गई।

विस्तार:

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक राजेश कच्छप से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। विधायक कच्छप ने विधानसभा के बजट सत्र में पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को उठाया था।

IJA के प्रदेश महासचिव देवानंद सिन्हा ने कहा कि संगठन सालों से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग कर रहा है। उन्होंने सभी पत्रकार संगठनों से इस मुद्दे पर एकजुट होने का आह्वान किया।

IJA की प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला विंग) मधु सिन्हा ने विधायक कच्छप की पहल की सराहना की और सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून तत्काल लागू करने की मांग की।

IJA के अन्य सदस्यों ने भी विधायक कच्छप का आभार व्यक्त किया और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।

आभार व्यक्त करने वाले IJA सदस्यों में शामिल हैं:

  • नवल किशोर सिंह (वरिष्ठ पत्रकार)
  • विजय दत्त पिंटू (प्रदेश सचिव)
  • विपिन कुमार सिंह (रांची जिला अध्यक्ष)
  • रफ़ी समी (रांची जिला महासचिव)
  • पूजा सिन्हा (रांची जिला संरक्षक)
  • पियूष कुमार (रांची जिला संरक्षक)
  • श्रेयोषी मुखर्जी (रांची जिला अध्यक्ष, महिला विंग)
  • आतिफ खान
  • नीतु दुबे
  • सौरभ राय
  • अभिषेक कुमार
  • राज श्रीवास्तव
  • अनिल मोर्या
  • ललन कुमार साहू
  • सीमा कच्छप
  • दीपक लिंडा
  • अन्य पत्रकार

यह खबर पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। IJA द्वारा विधायक कच्छप का आभार व्यक्त करना और सभी पत्रकार संगठनों से एकजुट होने का आह्वान करना एक सकारात्मक पहल है।

Loading

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

TNF News

गिरिडीह, पचम्बा फोर लेन की धीमी प्रगति और धूलकण से परेशान जनता, राजेश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन, 12 अप्रैल को सड़क पर उतरने की चेतावनी

Published

on

THE NEWS FRAME

गिरिडीह/पचम्बा: पचम्बा फोर लेन सड़क निर्माण में हो रही देरी और उससे उत्पन्न धूलकण की समस्या को लेकर अब जनता का सब्र जवाब देने लगा है। इसी मुद्दे को लेकर माले नेता राजेश सिन्हा के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गिरिडीह उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 12 अप्रैल को लोकतांत्रिक तरीके से सभी दलों के साथ मिलकर सड़क पर उतरेंगे।

राजेश सिन्हा ने कहा कि यह मुद्दा केवल एक दल का नहीं बल्कि गिरिडीह की आम जनता का है। उन्होंने सभी राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों और आम जनता से अपील की है कि वे 12 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक झंडा-बैनर के साथ सड़क पर उतरें और आंदोलन को सफल बनाएं।

Read More : रामनवमी 2025: सरिया में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्री राम के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र 

ज्ञापन में कहा गया है कि सालभर पहले संवेदक को सड़क निर्माण का कार्य पूरा करना था, लेकिन अब तक काम अधूरा है। टैंकर से पानी छिड़काव का केवल दिखावा किया जा रहा है, जिससे स्कूली बच्चे, राहगीर, दुकानदार, बाइक, ऑटो, पैदल चलने वाले सभी लोग बुरी तरह से प्रभावित हैं। धूलकण के कारण श्वास संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

राजेश सिन्हा ने इस संबंध में PWD के कार्यपालक अभियंता से भी मुलाकात की थी, जिन्होंने मांगों को जायज माना, लेकिन ठोस कदम अब तक नहीं उठाया गया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद नूर आलम, पूर्व पार्षद सिराज, माले के निशांत भास्कर, नौशाद आलम, रेहान खान, जिला कमेटी सदस्य प्रीति भास्कर और कन्हैया सिंह समेत कई नेता उपस्थित थे।

सभी दल एकजुट
कांग्रेस, जेएमएम, माले, राजद, आजसू, बीजेपी, लोजपा, फॉरवर्ड ब्लॉक, AIMIM (ओवैसी पार्टी) सहित कई दलों ने इस मुद्दे को जन सरोकार बताते हुए समर्थन दिया है। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह गिरिडीह की जनता का हक है और इस अन्याय के खिलाफ वे एकजुट होकर खड़े रहेंगे।

राजेश सिन्हा ने अंत में कहा कि यह सिर्फ आंदोलन नहीं बल्कि जनता की पीड़ा की आवाज है, जिसे दबाया नहीं जा सकता। प्रशासन को अब तुरंत इस पर संज्ञान लेना होगा।

वीडियो देखें : 

Loading

Continue Reading

TNF News

रामनवमी 2025: सरिया में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्री राम के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Published

on

THE NEWS FRAME

सरिया/गिरीडीह: इस वर्ष रामनवमी का पर्व सरिया के लिए बेहद खास और यादगार रहा। हर साल की तरह इस बार भी सरिया में रामनवमी की धूम रही, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की संख्या और उत्साह ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए।

सरिया के प्रसिद्ध ठाकुरबाड़ी और महावीर मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके अलावा चंद्रमारनी, बड़की सरिया, छोटकी सरिया, बलीडीह, मंदरामो समेत दर्जनों गांवों से भी महावीर झंडा यात्रा के साथ भक्तों की टोली सरिया पहुंची। पूरा क्षेत्र “जय श्री राम” के नारों से गुंजायमान रहा और चारों ओर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण सरिया का मुख्य बाजार क्षेत्र पूरी तरह जाम हो गया, लेकिन प्रशासन ने मुस्तैदी के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखी। इस बार पूरे सरिया में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं आई, जो प्रशासन और स्थानीय लोगों की समझदारी को दर्शाता है।

Read more : रामनवमी पर सरिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, पत्रकारों को मिला “पुलिस मित्र” का सम्मान 

श्रद्धालुओं की सेवा में भी कोई कमी नहीं रही। जगह-जगह नवयुवकों और स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं द्वारा शरबत, चना, और पानी का निःशुल्क वितरण किया गया। खासकर सरिया बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में माहुरी समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य सेवा शिविर लगाया गया।

हालांकि, बिरनी अंचल के दलांगी गांव से एक निराशाजनक खबर आई, जहां मुस्लिम समुदाय के विरोध के चलते इस बार हिन्दू समुदाय शोभायात्रा में झंडा नहीं निकाल सका। प्रशासन की कोशिशों के बावजूद स्थिति नहीं संभाली जा सकी और हिन्दू समुदाय को बिना झंडा यात्रा के त्योहार मनाना पड़ा। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा कि प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

फिर भी, सरिया में रामनवमी का यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और भाईचारे का प्रतीक बना रहा।

वीडियो देखें :  

Loading

Continue Reading

धार्मिक

रामनवमी पर चांडिल में भव्य शोभा यात्रा, उमड़ा रामभक्तों का जनसैलाब

Published

on

THE NEWS FRAME

चांडिल: रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम समिति, चांडिल के अध्यक्ष आकाश महतो के नेतृत्व में एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में रामभक्तों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। रामभक्ति से सराबोर यह शोभा यात्रा पूरे चांडिल क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही।

यात्रा की शुरुआत मंगलाचरण के साथ हुई और पूरे मार्ग में श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिन्होंने पारंपरिक परिधानों में ढोल-नगाड़ों की ताल पर नृत्य करते हुए शोभा यात्रा को जीवंत बना दिया। वहीं, महिलाओं की भागीदारी भी इस आयोजन में विशेष रूप से देखने को मिली। उन्होंने भक्ति गीतों और धार्मिक झांकियों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

THE NEWS FRAME

डीजे की धुन पर रामभक्त झूमते नजर आए, जिससे शोभा यात्रा और भी रंगीन और आकर्षक बन गई। सभी ने भगवा अंग वस्त्र धारण किया हुआ था, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और एकता की भावना झलक रही थी। रामनवमी के इस पर्व को जन्मोत्सव की तरह पूरे उल्लास और धूमधाम से मनाया गया।

THE NEWS FRAME

Read more : वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद कथित सेक्युलर चेहरों से उतर गया नकाब : सुधीर कुमार पप्पू

स्थानीय लोगों ने शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शरबत और जलपान की व्यवस्था कर अतिथि सत्कार की मिसाल पेश की। इस आयोजन के सफल संचालन के लिए श्री राम समिति और स्थानीय प्रशासन ने विशेष सहयोग किया। अध्यक्ष आकाश महतो ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि “रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों और एकता का प्रतीक है।”

यह शोभा यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सामूहिक सहभागिता का संदेश भी लेकर आई।

वीडियो देखें :

 

Loading

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2017 Zox News Theme. Theme by MVP Themes, powered by WordPress.