जमशेदपुर : आज दिनांक 08 मार्च 2026, दिन रविवार, स्थान सहारा सिटी, मानगो, जमशेदपुर में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, जिला पूर्वी सिंहभूम (झारखंड) की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
इस अवसर पर मानगो नगर निगम क्षेत्र के प्रथम मेयर चुनाव की महिला प्रत्याशी श्रीमती सुधा गुप्ता जी को संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान प्रदान किया गया तथा महिला दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष श्री एस. एन. पाल, वेद प्रकाश, वाई दुर्गा राव, बीरेंद्र कुमार, जुली कुमारी, स्नेह, एवं अशोक खंडेलवाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संगठन की ओर से एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें मानगो नगर निगम क्षेत्र के समुचित विकास हेतु कई महत्वपूर्ण मुद्दों को रखा गया। इनमें मुख्य रूप से नशा मुक्ति अभियान, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, यातायात सुरक्षा, मानगो को अतिक्रमण मुक्त बनाना, जल संरक्षण, बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना जैसे विषय शामिल थे।
संगठन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में नगर निगम क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल की जाएगी।












