मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

मधुमक्खी और शहद क्षेत्र के विकास के लिए परियोजनाओं का उद्घाटन – अर्जुन मुंडा

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 14, 2024 9:00 PM
Follow Us:
मधुमक्खी और शहद क्षेत्र के विकास के लिए परियोजनाओं का उद्घाटन - अर्जुन मुंडा
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

रांची : भारत के कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने देश के पांचवें और पूर्वी क्षेत्र के पहले आधुनिक विशाल शहद परीक्षण प्रयोगशाला, एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र, बांस संवर्धन परियोजना, और अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके साथ ही, पूर्वी भारत में मीठी क्रांति की शुरुआत भी हुई। देश में एन डी डी बी आनंद, आई ए आर आई, दिल्ली, आई आई एच आर, बेंगलुरु, और आई बी डी सी, हरियाणा में इस प्रकार की प्रयोगशालाएं हैं।

इस प्रयोगशाला के बनने से पूर्वी क्षेत्र को ‘हनी हब‘ के रूप में विकसित किया जा सकता है। शहद उत्पादक हजारों किसानों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार के साथ ही निर्यात के अवसर भी प्राप्त होंगे, जिससे उनका जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। इस अवसर पर श्री मुंडा ने कहा कि इस क्षेत्र से कभी मधु का निर्यात नहीं हुआ, जबकि मधु उत्पादन के लिए बड़ा क्षेत्र है। 1940 से 1960 के बीच जो खाद्यान्न की कमी हुई, उसके बाद देश में हरित क्रांति आई और उत्पादन बढ़ा, लेकिन मिट्टी का क्षरण भी हुआ। 2013 के बाद हम कई मामलों सतर्क हुए हैं। आज भी तेलहन और दलहन आयात करते हैं। इसके साथ मिट्टी को कम नुकसान पहुंचाकर मानव को प्रकृति के साथ संबंध बनाने की आवश्यकता है। इस क्षेत्र में बम्बू मिशन की भी शुरुआत की जा रही है।

THE NEWS FRAME

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, देश में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों और किसानों को प्राथमिकता दी जाती रही है। इसी क्रम में, केंद्र सरकार ने झारखंड और आसपास के राज्यों – बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आदि – की अनूठी शहद किस्मों को अंतरराष्ट्रीय पहचान देने के उद्देश्य से अत्याधुनिक विशाल शहद परीक्षण प्रयोगशाला और अन्य परियोजनाओं को स्वीकृति दी है।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और मधुमक्खीपालक शामिल हुए। राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन, और कृषि विज्ञान केंद्र – खूंटी, रांची, गुमला, सिमडेगा, सराईकेला, पश्चिमी सिंहभूम, सहित विभिन्न संस्थानों ने इसमें सहभागिता दिखाई। इस अवसर पर रांची के माननीय सांसद श्री संजय सेठ, पद्मश्री अशोक भगत, बी ए यू के कुलपति डॉ एस सी दूबे, आईएआरबी के निदेशक डॉ सुजय रक्षित, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पढ़ें यह खबर : बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी और ग्रामीण जलापूर्ति योजना: पानी के लिए जनता का इंतजार

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment