Connect with us

झारखंड

जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छुटेगा : मजदूर नेता शैलेन्द्र मैथी।

Published

on

जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छुटेगा : मजदूर नेता शैलेन्द्र मैथी।

जमशेदपुर: चांडिल प्रखंड अंतर्गत एनएच33 के समीप झाबड़ी पंचायत के अधीन पोड़का गांव से लेकर झामुमो की मजदुर इकाई झारखंड श्रमिक संघ के जिला कार्यालय उड़माल तक भाजपा के विरोध में 4 किलोमीटर पैदल न्याय यात्रा निकाली गई। उक्त विराट रैली झारखंड श्रमिक संघ के केन्द्रीय महासचिव शैलेन्द्र कुमार मैथी के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान श्री मैथी ने नारा बुलंद करते हुए कहा कि जब जब मोदी डरता है तब तब इडी भेजता है, जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छुटेगा। श्री मैथी ने पीएम मोदी को एक जुमले बाज और जनता को धोखा देने वाला प्रधानमंत्री बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग एक निर्दोष आदिवासी मुख्य्मंत्री हेमंत सोरेन को झूठे केस में फंसाकर जेल में डालने का काम किया है।

जनता मोदी और अमित शाह को औकात बता देगी और लोक सभा चुनाव में झारखंड से सफाया कर देगी। न्याय यात्रा रैली में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष मजदूर ढोल नगाड़े और तीर कमान के साथ शामिल थे। इस दौरान प्रफुल्य सिंह मुंडा, खुदी राम सिंह मुंडा, दिगम्बर सिंह मुंडा, सुधाकर गोप, दिलीप प्रमाणिक, सागेराम मार्डी, वोकिल सिंह मुंडा, भरत सिंह मुंडा, सुरेन्द्र महतो आदि नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

यह भी पढ़ें : क्राइम: मानगो थाना कांड संख्या 75/2024: चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *