Connect with us

झारखंड

इनर व्हील क्लब्स, जमशेदपुर, ईस्ट, वेस्ट, और जस्ट द्वारा भव्य डांडिया महोत्सव संपन्न।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब्स, जमशेदपुर, ईस्ट, वेस्ट, और जस्ट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन Kannelite Hotel में किया गया। इस रंगारंग आयोजन में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें क्लब के सदस्यों और अतिथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चारों क्लब की अध्यक्षाओं – सारिका सिंह, प्रीति गोयल, पपिया चटर्जी, और मधुमिता सान्याल – ने इस कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में PDC डॉ. रीता झा ने शिरकत की और अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से सभी का उत्साहवर्धन किया। महोत्सव की फूड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जमशेदपुर क्लब की मोनिका बर्मन ने हासिल किया, जबकि सांत्वना पुरस्कार जमशेदपुर क्लब की मालती सिंह को मिला। बेस्ट हेयरस्टाइल प्रतियोगिता में जमशेदपुर क्लब की मनीषा सहाय विजेता रहीं। फूड प्रतियोगिता का निर्णायक प्रिया गुप्ता ने किया, जबकि डांडिया क्वीन और नृत्य प्रतियोगिता का जजमेंट अलका गर्ग ने किया।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर में हिंदी पखवाड़ा 2024 का समापन समारोह

सभी सदस्य पारंपरिक रंग-बिरंगे परिधानों में सुसज्जित होकर गरबा और डांडिया नृत्य में मशगूल हो गए। पूरे माहौल में उत्सव की उमंग और आनंद का वातावरण छा गया। कार्यक्रम का समापन विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, और इस भव्य आयोजन ने सभी के दिलों में एक अविस्मरणीय छाप छोड़ दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *