मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, देशी कट्टा व चोरी का सामान बरामद

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 20, 2025 9:52 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 12 20 At 6.13.20 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) । गोलमुरी थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से देशी कट्टा, जिंदा गोलियां, चांदी के आभूषण, औजार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई के तहत गोलमुरी थाना काण्ड संख्या-171/2025 दिनांक 19.12.2025 को धारा 25 (1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चोरी कांड से खुला राज

मामला दिनांक 17.09.2025 को गोलमुरी निवासी ऋषभ कुमार के फ्लैट में हुई चोरी से जुड़ा है। इस संबंध में पहले गोलमुरी थाना काण्ड संख्या-139/25 (धारा 303(2)/305/331(2)/331(1) BNS) दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि चोरी की यह वारदात अंतर्राज्यीय चोर गिरोह द्वारा की गई थी।

पटना से लाए गए आरोपी, पूछताछ में कबूलनामा

वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के आदेश पर गठित छापामारी दल ने तकनीकी शाखा की मदद से तीनों संदेही अभियुक्तों को पटना (बिहार) से पूछताछ हेतु गोलमुरी थाना लाया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने न केवल गोलमुरी चोरी कांड में संलिप्तता स्वीकार की, बल्कि झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में कई अपराधों को अंजाम देने की बात भी कबूली।

निशानदेही पर हथियार व चोरी का सामान बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर बंद पड़े केबल कंपनी के जनरल ऑफिस के खंडहर से देशी कट्टा व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। इसके आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत नया कांड दर्ज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. विकाश कुमार उर्फ विकाश कुमार साह (27) – निवासी: आलमगंज थाना, पटना
  2. राजु कुमार (49) – निवासी: सुल्तानगंज थाना, पटना
  3. मो. इरफान उर्फ बॉबी (26) – निवासी: खाजेकलों थाना, पटना
    (तीनों बिहार राज्य के निवासी)

आपराधिक इतिहास (मुख्य मामले)

  • गोलमुरी थाना कांड संख्या-139/25
  • बिरसानगर थाना कांड संख्या-89/25
  • सरायकेला थाना कांड संख्या-92/25
  • कोर्रा थाना कांड संख्या-135/25
  • तिलैया थाना कांड संख्या-114/25
  • विधाननगर थाना (प.बंगाल) कांड संख्या-170/25
  • श्रीकृष्णापुरी थाना व रामकृष्णानगर थाना (पटना) के कई कांड

बरामद सामान

  • देशी कट्टा – 01
  • 8 mm जिंदा गोली – 02
  • चांदी का पायल – 01 जोड़ी
  • चांदी की बिछिया – 02
  • बोल्ट कटर, हेक्सा ब्लेड, प्लास, पेचकस
  • मोबाइल फोन – 02

इस कार्रवाई में गोलमुरी व बिरसानगर थाना के अधिकारियों एवं सशस्त्र बल की अहम भूमिका रही, जिनमें थाना प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक और सशस्त्र जवान शामिल थे।

गोलमुरी पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से अंतर्राज्यीय चोर गिरोह की कमर टूट गई है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित नेटवर्क व मामलों का भी खुलासा किया जाएगा।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment