The News Frame | Giridih Desk : जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गिरिडीह पुलिस को गुरुवार देर रात एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा समय रहते की गई कार्रवाई में नवडीहा ओपी क्षेत्र के कुरहोबिंदो–बिशुनपुरा मुख्य ग्रामीण मार्ग पर हाईस्कूल के समीप अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई 25 दिसंबर की रात लगभग 11:40 बजे गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई। सूचना के अनुसार कुछ अपराधी मोटरसाइकिल से क्षेत्र में रंगदारी वसूलने और दहशत फैलाने की नीयत से घूम रहे थे। नवडीहा ओपी प्रभारी पुअनि दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर एक अपराधी को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान: नरेश यादव, उम्र – 42 वर्ष, पिता – स्व. जानकी महतो, निवासी – विशनपुरा, थाना जमुआ (नवडीहा ओपी), गिरिडीह।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा, 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस ने इस संबंध में आर्म्स एक्ट 25(1-B)A/26/35 के तहत जमुआ थाना कांड संख्या 333/25 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
पुलिस का मानना है कि इस साहसिक और समयोचित कार्रवाई से अपराधियों के मनोबल पर लगाम लगी है और स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा भाव और मजबूत हुआ है। गिरिडीह पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत निकटस्थ थाना, कंट्रोल रूम या डायल 112 पर दें और अपराध नियंत्रण में सहयोग करें।
छापेमारी दल में शामिल पुलिस कर्मी
• पुअनि दीपक कुमार, प्रभारी नवडीहा ओपी
• सअनि सत्येंद्र शर्मा
• आरक्षी अर्जुन कुमार (92)
• आ-922 संजय कुमार
• स्थानीय चौकीदारगण














