मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

चतुर्थ बाल मेला : 14 नवंबर से 20 नवंबर, मेलास्थल – बोधि मंदिर मैदान

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 13, 2025 10:19 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 11 13 At 17.29.57 56c1bfb6
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • टाटा स्टील के वीपी (कारपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरारामम विशिष्ट अतिथि
  • 19 नवंबर को राज्यपाल आएंगे, स्मारिका का करेंगे विमोचन
  • 20 नवंबर को समापन समारोह, अर्जुन मुंडा होंगे मुख्य अतिथि

जमशेदपुर । 14 नवंबर को चतुर्थ बाल मेला का उद्घाटन प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर करेंगे। टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरारामम विशिष्ट अतिथि होंगे। 19 नवंबर को प्रदेश के राज्यपाल संतोष गंगवार अपराह्न चार बजे बाल मेला में आएंगे। वह बाल मेला पर तैयार हो रही स्मारिका का विमोचन करेंगे। 20 नवंबर को समापन समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी गुरुवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में चतुर्थ बाल मेला के संरक्षक और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने दी।

मेलास्थल (बोधि मंदिर मैदान, गरम नाला, साकची) पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सरयू राय ने कहा कि उद्घाटन समारोह अपराह्न साढ़े चार बजे शुरु होगा। उद्घाटनकर्ता के रुप में प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और विशिष्ट अतिथि के रुप में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरारामम मौजूद रहेंगे।

सरयू राय ने बताया कि 16 नवंबर, रविवार को बाल संरक्षण पर एक संगोष्ठी का आयोजन होगा। संगोष्ठी अपराह्न 4 से 6 बजे तक इसी मेला परिसर में होगी। इसमें झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश डॉ. एस.एन. पाठक भी शामिल होंगे। वरीय अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव, जमशेदपुर की विभिन्न अदालतों में कार्यरत अधिवक्तागण भी इसमें शामिल होंगे। विविध एनजीओ के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे।

सरयू राय ने बताया कि जमशेदपुर के सरकारी-निजी विद्यालयों के प्राचार्य, निदेशक आदि ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वे मेले की सफलता में पूरा सहयोग करेंगे। आयोजन को सफल बनाने में सरकारी-निजी स्कूलों में तैनात गेम टीचर्स लगे रहेंगे। ये चयन में महती भूमिका निभाएंगे कि कौन बढ़िया परफार्मेंस कर रहा है, किसे प्रथम-द्वितीय-तृतीय रहना चाहिए। एसपी सिंह, मंजू सिंह और सुधीर सिंह समेत पूरी टीम कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी हुई है।

श्री राय ने बताया कि 15 नवंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 17 नवंबर को जादू शो होगा। 18 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैंडशैडो कलाकार अमर सेन अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। वह रुपहले पर्दे पर भिन्न-भिन्न शैडो बनाएंगे।

सरयू राय ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य है इस देश के लिए एक सशक्त और सुदृढ़ व्यक्तित्व वाला मानव संसाधन किस तरह से पैदा किया जा सकता है, इस पर काम करना। हम लोग बाल मेला के माध्यम से एक छोटा प्रयास कर रहे हैं। प्रेस कांफ्रेंस में मेला के संयोजक मनोज सिंह, सह संयोजक आशुतोष राय, सुबोध श्रीवास्तव, अशोक गोयल, मंजू सिंह, नीरू सिंह आदि मौजूद रहे।

मुख्य कार्यक्रम के अनुसार तालिका :

दिनांककार्यक्रम का विवरण
14 नवंबरफैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
15 नवंबरसुबह 10 बजे चित्रांकन प्रतियोगिता, योगा, स्पेशल चाइल्ड द्वारा पेंटिंग, कवि सम्मेलन (संध्या 5 बजे से)
16 नवंबरसंगोष्ठी – बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम (अपराह्न 4 से 6 बजे तक)
17 नवंबरमैजिक शो
18 नवंबरहैंडशैडो कलाकार अमर सेन का कार्यक्रम
19 नवंबरझारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार का आगमन
20 नवंबरझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का आगमन, अपराह्न 4 बजे दिग्गी भूला, पटमदा के स्कूली बच्चों द्वारा छऊ नृत्य की प्रस्तुति
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment