मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

17 छऊ नृत्य मंडलियों के बीच रोमांचक मुकाबला, 20-20 हज़ार रूपये दिए

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 9, 2025 10:08 PM
Follow Us:
Add A Heading 2 2
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • चक्रधरपुर में 1 अक्टूबर को होगा जनजातीय लोक-कला महोत्सव, 17 छऊ नृत्य मंडलियों के बीच रोमांचक मुकाबला, 20-20 हज़ार रूपये दिए

चक्रधरपुर (जय कुमार): दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर झारखण्ड की लोक-कला और संस्कृति को जीवित रखने के उद्देश्य से लट्टू उराँव कल्याण समिति, बनमालीपुर की ओर से जनजातीय लोक-कला महोत्सव का भव्य आयोजन आगामी 1 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा।

इस महोत्सव में चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र की कुल 17 छऊ नृत्य मंडलियां हिस्सा लेंगी। सभी टीमों के बीच छऊ नृत्य का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

तैयारी को लेकर समिति एवं विधायक सह संरक्षक सुखराम उराँव की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में लॉटरी सिस्टम के माध्यम से सभी टीमों को क्रम संख्या और प्रस्तुति का समय दिया गया। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को 20-20 हजार रुपये नगद प्रोत्साहन राशि पहले ही दी जा चुकी है।

THE NEWS FRAME

इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली शीर्ष 3 टीमों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। विधायक सुखराम उराँव ने सभी टीमों को शुभकामनाएँ देते हुए प्रतियोगिता के नियमों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही।

बैठक में सभी 17 टीमों के मैनेजर, समिति पदाधिकारी एवं विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, प्रदीप महतो, मदन बोदरा, मथुरा गागराई समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

चक्रधरपुरवासियों को इस महोत्सव में पारंपरिक छऊ नृत्य की झलक देखने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

THE NEWS FRAME
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment