मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 21, 2025 8:59 PM
Follow Us:
The News Frame 27 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को सुना। इस दौरान प्राप्त आवेदनों में दिव्यांग पेंशन, आधार कार्ड में अपडेट, अधूरा नाली निर्माण, बैंकिंग संबंधी समस्या, नाली निर्माण, वोटर कार्ड में नाम जोड़ने, जमीन अतिक्रमण, दुकान आवंटन, नगर निकाय क्षेत्र में कचड़ा का निस्तारण, जर्जर पुलिया का मरम्मतीकरण, चिकित्सीय सुविधा, अनुकंपा नियुक्ति, जमीन विवाद समेत अन्य जनसमस्याओं एवं जनहित से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

मौके पर उपायुक्त द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत पंचायत स्तरीय शिविर में जरूर शामिल हों तथा झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आने वाले आवेदनों पर समयबद्ध समाधान पायें।

उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों की ट्रैकिंग करें, किस स्तर पर कौन आवेदन लंबित है उसकी जांच कर नागरिकों को लाभ पहुंचायें, जिन आवेदनों का निस्तारण मौके पर संभव नहीं है, उनकी प्रगति की नियमित समीक्षा करें।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment