मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

क्राइम: नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 14, 2024 12:20 PM
Follow Us:
क्राइम: नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

मझगांव, पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र में बुधवार को एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

घटना विवरण:

पीड़िता की मां ने थाना में दिए गए आवेदन में बताया कि मंगलवार को उनकी बेटी सुबह 11 बजे के करीब गांव से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में नहाने के लिए गई थी। उस समय तालाब पर कोई नहीं था। जब वह नहाकर घर आने वाली थी, तभी गडकेशना गांव के पांच लड़के वहां पहुंच गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

धमकी:

ऐसी जानकारी मिली है की आरोपियों ने पीड़िता को धमकी भी दी है। बदमाशों ने पीड़ित लड़की को डरा धमका कर कहा है की यदि उसने इस मामले की जानकारी किसी को भी कुछ बताया तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। रेप कांड के बाद छात्रा अर्धनग्न स्थिति में अपने घर पहुंची। समाज के डर और लोक लज्जा के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। पीड़ित लड़की घटना के बाद काफी सहमी हुई थी।

मामला दर्ज:

शाम को जब माता-पिता जंगल से घर आए तो उन्होंने लड़की को गुमसुम पाया और काफी पूछने के बाद छात्रा ने घटना की पूरी बात घरवालों को बता दी। मामले को जान घरवालें सदमें में आ गए। इसके बाद परिजन बुधवार सुबह 10 बजे मझगांव थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : Crime Dairy: 6 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत, शिक्षक बना हैवान।

पुलिस कार्रवाई:

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने पुलिस वाहन भेजकर पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी:

पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह घटना एक गंभीर अपराध है और पुलिस इसे जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें : मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी बच्ची का कराया शोषण : Crime Dairy

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment