TNF News
जमशेदपुर में अवैध खनन पर कसा शिकंजा, तीन वाहन जप्त

जमशेदपुर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में खनन टास्क फोर्स द्वारा चलाए गए विशेष जांच अभियान में तीन वाहनों को जप्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार,
- आजादनगर थाना क्षेत्र में बालू का अवैध परिवहन करते हुए वाहन संख्या JH05AG-9216 को पकड़ा गया। इस मामले में वाहन को जप्त कर आजादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
- दूसरी कार्रवाई में बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलूंग घाट (स्वर्णरेखा नदी) में एक लाल रंग का ट्रैक्टर बिना किसी रजिस्ट्रेशन, इंजन या चेचिस नंबर के साथ बालू उठाते पकड़ा गया। वाहन को जब्त कर बिरसानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
- तीसरी कार्रवाई में पोटका अंचल अधिकारी द्वारा तिरिलडीह (पोटका थाना क्षेत्र) में गिट्टी का अवैध परिवहन करते वाहन संख्या JH05CQ-3828 को पकड़ा गया। इस मामले में भी वाहन को जब्त करते हुए पोटका थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अवैध खनन पर सख्त नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
खनन टास्क फोर्स की यह कार्रवाई जिला प्रशासन की सक्रियता और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कठोर रुख को दर्शाती है।