झारखंड
प्रधान डाकघर में शतरंज प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, कर्मचारियों ने दिखाई जबरदस्त रुचि

📍जमशेदपुर: जमशेदपुर प्रधान डाकघर परिसर में एकदिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ डाकपाल महोदय ने किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं, जो न केवल मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि काम की थकान से भी राहत दिलाते हैं।
प्रतियोगिता में पुरुषों के साथ-साथ महिला कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से सुश्री रक्षा प्रसाद ने पहले दो राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतियोगिता के अगले चरण में श्री सतेंद्र झा, श्री महेंद्र शर्मा, श्री दीपेश कुमार, अकरम अली, श्री निशांत कुमार, सुश्री रक्षा प्रसाद और श्री अभिषेक देवगम सहित कई प्रतिभागी अपनी रणनीति और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
Read More : झारखंड की स्कूटी, दिल्ली का चालान – तकनीक की चाल में फँसी जान
इस आयोजन में जमशेदपुर प्रधान डाकघर के अतिरिक्त सोनारी और चांडिल उपडाकघर के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। आयोजकों को उम्मीद है कि आने वाले राउंड्स में महिला कर्मचारियों की भागीदारी और बढ़ेगी, जिससे कार्यस्थल में एक सकारात्मक और प्रेरक माहौल बनेगा।
👉 यह प्रतियोगिता न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि कर्मचारियों के बीच आपसी संवाद और सहयोग की भावना को भी मज़बूत कर रही है।