चाईबासा (जय कुमार): चाईबासा के संत जेवियर्स गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा रेशमी कुमारी जैक बोर्ड की 12वी की परीक्षा में स्टेट टॉपर है। वह आगे चल कर बीबीए की पढ़ाई करना चाहती है। मध्यम वर्गीय परिवार की रेशमी के पिता राजेश कुमार की चाईबासा बस स्टैंड में कपड़े की दुकान है, जबकि मां रीना प्रसाद गृहणी हैं। रेशमी अपने परीक्षा परिणाम से काफ़ी खुश है।
रेशमी ने अपनी पढ़ाई को लेकर कोई समझौता नहीं किया. उन्होंने हर दिन 10 से 12 घंटे पढ़ाई की. वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को देती की है। वह न्यू कालोनी, नीमडीह की रहने वाली है। रेशमी की यह कामयाबी दिखाती है कि अनुशासन, मेहनत और फोकस से कोई भी छात्र टॉप कर सकता है।
Read More : चाईबासा: आदिवासी उरांव समाज संघ ने डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा का किया स्वागत













