मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा आयोजन का आह्वान

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 3, 2025 9:14 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 09 03 At 20.55.28 64b89950
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

चक्रधरपुर (जय कुमार) केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की दूसरी बैठक बुधवार को न्यू बस स्टैंड दुर्गा पूजा समिति परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता विधायक सुखराम उरांव ने की। इस दौरान एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया कि सभी पूजा समितियाँ सर्वसम्मति से केंद्रीय समिति के अध्यक्ष द्वारा गठित की जाने वाली नई समिति का समर्थन करेंगी।

विधायक उरांव ने कहा कि पिछले वर्ष की अप्रिय घटना से सबक लेते हुए इस बार सभी समितियों के बीच बेहतर समन्वय और सामंजस्य स्थापित किया जाएगा, ताकि पूजा आयोजन पूर्ण भक्ति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी ने सुझाव दिया कि जल्दबाजी में ऐसा कोई निर्णय न लिया जाए जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या माहौल खराब करने वाली पोस्ट से बचने की भी अपील की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 6 सितंबर (शनिवार) को शाम 4 बजे टाउन काली मंदिर पूजा समिति परिसर में होगी, जहाँ नई केंद्रीय समिति की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

इस अवसर पर अशोक षाड़ंगी, राजू प्रसाद कसेरा, शिवपूजन सिंह, प्रताप बर्मन, शेष नारायण लाल, संजय पासवान, राजेश शुक्ला, अरुण साव, दिनेश केडिया, कुमार विवेक, पवन केजरीवाल, विनय बर्मन, जोगेंद्र प्रसाद, दिनेश जेना, शमरेश सिंह, राजेश पाल, राजेश गुप्ता, संजय मिश्रा, अनूप दुबे, दीपक सिंह, राजेश राय, धीरज साव, कबीर पांडे, नेहाल गुप्ता, विकाश सिंह, श्रवण ठाकुर, सौरभ अग्रवाल, हेमंत पोद्दार, विवेक सहित कई पूजा समितियों के प्रतिनिधि बर्मन उपस्थित थे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment