जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी कन्हैया रजक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बागबेड़ा थाना कांड संख्या-16/2026 दिनांक 06 मार्च 2026 को दर्ज किया गया है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 74, 76 और 351(2)(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 05 मार्च 2026 को शाम लगभग 6:50 बजे बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 स्थित सरकारी स्कूल के सामने एक करीब 20 वर्षीय महिला के साथ आरोपी ने अभद्र व्यवहार किया।
आरोप है कि कन्हैया रजक ने महिला के साथ जबरदस्ती करते हुए उसके मुंह में सिगरेट सटाने की कोशिश की और कपड़े उतारने का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।
घटना के बाद पीड़िता द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई।
इस टीम ने 06 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कन्हैया रजक (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का पता बागबेड़ा नया बस्ती, रोड नंबर-3 बताया गया है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है।
1️⃣ बागबेड़ा थाना कांड संख्या-49/2024
धारा: 323/34/341/504/506 BNS
2️⃣ बागबेड़ा थाना कांड संख्या-67/2022
धारा: 323/341/354/504 भादवि
छापामारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी
इस कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिस अधिकारी शामिल थे:
- पु.नि. सह थाना प्रभारी: उमेश कुमार ठाकुर
- पु.अ.नि.: आलोक कुमार
- पु.अ.नि.: जनार्दन सिंह
पुलिस की अपील
पुलिस ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील है और ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।











