Jharkhand Municipal Elections 2026 : नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने क्षेत्र में जनसमर्थन जुटाने के उद्देश्य से एक व्यापक पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा बासु विहार से प्रारंभ होकर कुंवर सिंह रोड, काली मंदिर गली, पंडित लाइन, शर्मा लाइन, कालिकानगर बस्ती, खानखा रोड बस्ती, आदर्श नगर, दाईगुट्टू शिव मंदिर लाइन, कारमु चौक, सार्दुल फैक्टरी रोड, झंडा सिंह स्कूल रोड, दीपासाई बस्ती, सुंदर गार्डन सोसाइटी, बालेश्वर पथ, संजय पथ, पारसनगर, शांतिनगर सहित विभिन्न मोहल्लों से होते हुए आगे बढ़ी।
स्थानीय लोगों से सीधा संवाद
पदयात्रा के दौरान प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताते हुए इसे पूरा करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और जनसुरक्षा जैसे मुद्दों पर ठोस और पारदर्शी कार्य किया जाएगा।
छड़ी छाप, क्रम संख्या 2 के समर्थन की अपील
जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी ने मतदाताओं से आगामी चुनाव में छड़ी छाप, क्रम संख्या 2 पर मुहर लगाकर समर्थन देने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे जनहित में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।
कार्यकर्ताओं और समर्थकों की रही भारी भागीदारी
इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां लोगों ने प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत किया और कई स्थानों पर समर्थन का भरोसा भी जताया।
कुमकुम श्रीवास्तव की यह पदयात्रा न सिर्फ एक चुनावी अभियान रही, बल्कि यह जनता से सीधा जुड़ाव और संवाद का सशक्त माध्यम भी बनी। क्षेत्र में मिल रहे समर्थन से यह स्पष्ट है कि उनकी दावेदारी को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।














