मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

भाजपा पोटका विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत पर बैठक सम्पन्न

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 12, 2025 6:25 PM
Follow Us:
IMG 20251012 WA0005 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

पोटका : भाजपा पोटका विधानसभा के मंडल अध्यक्षों, प्रभारी एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आज सुंदर नगर के कल्याण मंडप में जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय मंत्री एवं पोटका विधानसभा के कार्यक्रम संयोजक सुबोध झा के नेतृत्व में किया गया।

कार्यशाला के दौरान सुबोध झा ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर जोर देते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए उचित मंच पर पहल करने की बात कही। उन्होंने जिला अध्यक्ष को आगे होने वाले कार्यक्रमों के लिए विस्तृत जानकारी भी सौंप दी।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने घोषणा की कि आत्मनिर्भर भारत के तहत पोटका विधानसभा में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 15 अक्टूबर को सुंदर नगर के कल्याण मंडप में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि पोटका के सभी वरिष्ठ एवं देवतुल्य कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। सम्मेलन में जीएसटी और स्वदेशी अपनाने जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक के अंत में सुंदर नगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर सह संयोजक चंद्रशेखर गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, कव्वाली मंडल अध्यक्ष रविंद्र नाथ सरदार, प्रवासी कार्यकर्ता हरकिशोर तिवारी, वीरेंद्र हाँस्दा, सरोज टुडू, अनिल दुबे, संदीप कुमार, राकेश सिंह, विनोद कुमार, अशोक टुडू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment