मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

बिष्टुपुर थाना पुलिस की बड़ी सफलता — 12.47 लाख की चोरी का खुलासा, 8.91 लाख नगद बरामद

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 5, 2025 5:38 PM
Follow Us:
The News Frame 66
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • विशेष अनुसंधान टीम (SIT) की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, अपराध स्वीकार

जमशेदपुर । बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 171/2025 (दिनांक 01.12.2025, धारा 331(4)/305(a) BNS) में दर्ज लगभग ₹12 लाख 47 हजार की चोरी के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक (C.C.R.) के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया गया था।

CCTV फुटेज और तकनीकी जांच से मिली सफलता

वादकर्ता के. श्रीनिवास राव (सीनियर अकाउंटेंट, J.M.A STORES PVT. LTD, टाटा मोटर्स डीलर) द्वारा कार्यालय से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ₹12,47,000 चोरी किए जाने की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

अनुसंधान टीम ने घटना स्थल में लगे CCTV फुटेज का गहन अवलोकन, तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध को चिन्हित किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी रवि रंजन ने चोरी किए जाने की बात स्वीकार की और चोरी की गई राशि को उसी कार्यालय में छुपा कर रखने की बात का खुलासा किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कुल ₹8,91,500 नगद बरामद कर लिए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

विवरणजानकारी
नामरवि रंजन
आयु44 वर्ष
पिताशंभु तिवारी
पतापाँचवा तल्ला दयाल विला, दर्जी लाइन, रामदास भट्टा, थाना बिष्टुपुर, जिला पूर्वी सिंहभूम
स्थायी पताबभनौली, पोस्ट–रतनपुर, थाना–आरा मुफ्फसिल, जिला–भोजपुर (बिहार)

बरामद सामान

₹8,91,500 नगद (चोरी की राशि में से)

छापामारी एवं मामले के उद्भेदन में शामिल पुलिस टीम

1️⃣ पु.नि. आलोक कुमार दुबे — थाना प्रभारी, बिष्टुपुर थाना
2️⃣ पु.अ.नि. रंजीत यादव — बिष्टुपुर थाना
3️⃣ पु.अ.नि. आकाश कुमार पाण्डेय — बिष्टुपुर थाना
4️⃣ पु.अ.नि. पल्लवी कुजुर — बिष्टुपुर थाना
5️⃣ पु.अ.नि. निरज कुमार — बिष्टुपुर थाना
6️⃣ स.अ.नि. गोपाल पाण्डेय — बिष्टुपुर थाना
7️⃣ आरक्षी 301 — भीम कुमार, बिष्टुपुर थाना

पुलिस की सतर्क जांच और त्वरित कार्रवाई की सराहना

कांड का खुलासा SIT द्वारा बेहद कम समय में कर लिए जाने से व्यापारिक प्रतिष्ठानों और शहरवासियों में राहत की भावना देखी जा रही है।
पुलिस ने कहा कि अनुसंधान जारी है और चोरी की शेष राशि की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

बिष्टुपुर पुलिस और SIT की त्वरित एवं तकनीकी अनुसंधान आधारित कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित किया है कि
आर्थिक अपराध एवं चोरी के मामलों में पुलिस पूरी तत्परता के साथ प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment