मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

बिरला गोल्ड ओडिशा की टीम ने मंगल स्पोर्टिंग को 2-0 से हराकर जीत हासिल की।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 5, 2025 6:48 PM
Follow Us:
बिरला गोल्ड ओडिशा की टीम ने मंगल स्पोर्टिंग को 2-0 से हराया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • राजनगर के छोटा कुनाबेड़ा में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सांसद जोबा माझी ने पुरस्कार वितरित किए।

झारखंड/राजनगर (जय कुमार): छोटानागपुर किसान क्लब, छोटा कुनाबेड़ा के तत्वावधान में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सिंहभूम सांसद जोबा माझी फाइनल और पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। टूर्नामेंट में कुल 64 टीमों ने भाग लिया।

फाइनल मैच बिरला गोल्ड सलोई, ओडिशा और मंगल स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। राहुल सरदार के दो शानदार गोलों की बदौलत बिरला गोल्ड ओडिशा विजयी रही। राहुल सरदार ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक सात गोल दागे, जिससे न केवल उनकी टीम फाइनल तक पहुँची, बल्कि चैंपियन बनने में भी अहम भूमिका निभाई। विजेता टीम को ₹50,000 नकद और एक बकरा प्रदान किया गया।

उपविजेता टीम को 40 हजार रुपये नकद और एक बकरा मिला। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि छोटा कुनाबेड़ा की वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल अब सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रह गया है, बल्कि इससे करियर भी बनाया जा सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर खेलने की सलाह देते हुए कहा कि खेल और मानव जीवन दोनों में अनुशासन और धैर्य जरूरी है। इस अवसर पर छोटा कुनाबेड़ा में सोहराय पर्व के अवसर पर गोरू खुंटाऊ का भी आयोजन किया गया। सांसद जोबा माझी ने इसमें भाग लिया और पशुओं की पूजा की।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राम सिंह हेम्ब्रम, समाजसेवी गोपाल महतो आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में बुधन बास्के, महेश बास्के, जमाल हांसदा, मदई सोरेन, राजन हांसदा, राजेश मार्डी, कान्हू मुर्मू, मोकरो टुडू, धनीराम मार्डी आदि सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment