मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

सुन्दरनगर में ऑटो सवार लुटेरों की करतूत उजागर – दो गिरफ्तार, एक फरार

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 6, 2025 12:33 PM
Follow Us:
सुन्दरनगर - ऑटो सवार लुटेरों की करतूत उजागर
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

सुन्दरनगर : सुन्दरनगर थाना क्षेत्र में हुई एक संगीन लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

घटना का विवरण

दिनांक 19 सितम्बर 2025 की सुबह करीब 4 बजे, टाटा नगर स्टेशन से मानगो बस स्टैंड जाने के लिए गम्हरिया निवासी शुभांकर रावत और उसकी गर्लफ्रेंड योगिता बोबड़े एक ऑटो में सवार हुए। ऑटो चालक और उसके दो साथी यात्रियों को बस स्टैंड न ले जाकर, भुरीडीह रेलवे फाटक के आगे सुनसान रास्ते और जंगल की ओर ले गए। वहाँ तीनों अपराधियों ने शुभांकर और योगिता के साथ मारपीट की और चाकू का भय दिखाकर लूटपाट की।

लूटा गया सामान

  • 3 मोबाइल फोन
  • ₹19,000 नगद
  • एक काला रंग का पिट्ठू बैग
  • एक गुलाबी रंग का लेडीज पर्स (साइड बैग)

विरोध करने पर शुभांकर को चाकू से उंगली में चोट पहुँची। किसी तरह दोनों पीड़ित भागकर मुख्य सड़क पर पहुँचे और ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी।

मामला दर्ज

पीड़िता योगिता बोबड़े के लिखित आवेदन पर, सुन्दरनगर थाना कांड संख्या 25/2025, दिनांक 20.09.2025, धारा 309(6) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस कार्रवाई

वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर त्वरित छापामारी की गई। गुप्त सूचना के आधार पर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लूटे गए सामान की बरामदगी की गई।
एक अन्य आरोपी की तलाश में छापामारी जारी है।

गिरफ्तार अपराधकर्मी

  1. सचिन महतो, उम्र 24 वर्ष
    पिता: स्व. रमेश महतो
    पता: A/56 गाराबासा रोड, लाल बिल्डिंग चौक, गोसांई मोहल्ला, थाना – बागबेड़ा
  2. सोहन गोप, उम्र 22 वर्ष
    पिता: स्व. शंकर गोप
    पता: हरहरगुड्डु नया बस्ती, शीतला मंदिर के पास, थाना – बागबेड़ा
    जिला – पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर

अपराधिक इतिहास: बागबेड़ा थाना कांड संख्या 20/2019

बरामदगी

  1. रेडमी कंपनी का 01 मोबाइल (सिम निकाला हुआ)
  2. काला रंग का बैग जिसमें योगिता बोबड़े के पुराने कपड़े और अन्य सामान
  3. गुलाबी रंग का लेडीज पर्स (साइड बैग)
  4. घटना में उपयोग किया गया बाजाज ऑटो (Reg. No. JH05EA 7665)

छापामारी दल

  1. पु०नि० सुरेश प्रसाद, अंचल निरीक्षक, जादूगोड़ा
  2. अजित कुमार मुण्डा, थाना प्रभारी, सुन्दरनगर
  3. मिथुन स्वर्णकार, पु०अ०नि० सह अनुसंधानकर्ता, सुन्दरनगर थाना
  4. जितेन्द्र कुमार, पु०अ०नि०, सुन्दरनगर थाना
  5. सुन्दरनगर थाना रिजर्व गार्ड

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस द्वारा शीघ्र कार्रवाई कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।

सुन्दरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह साबित होता है कि जिले में अपराध के विरुद्ध सख्त रवैया अपनाया जा रहा है। जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment