गोपाल मैदान, बिष्टुपुर: 01 से 14 दिसंबर 2025 तक झारक्राफ्ट द्वारा आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो- 2025 में देशभर के पारंपरिक हस्तशिल्प एवं हैंडलूम उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस वर्ष एक्सपो का विशेष आकर्षण जम्मू-कश्मीर से आए कारीगरों द्वारा लगाया गया स्टॉल संख्या 110 है, जहां कश्मीरी हैंडलूम की उत्कृष्ट विरासत को करीब से देखने और खरीदने का अवसर उपलब्ध है।
स्टॉल 110 में नारवारा एवं राजेकदल–श्रीनगर के कारीगरों द्वारा निर्मित पारंपरिक कश्मीरी वस्त्रों का भव्य संग्रह प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसमें प्रमुख रूप से—
- शानदार पश्मीना शॉल,
- कश्मीरी साड़ियाँ,
- आकर्षक शॉल सहित अन्य हस्तनिर्मित वस्त्र शामिल हैं।
कारीगरों द्वारा बनाए गए इन उत्कृष्ट उत्पादों की कीमत ₹1,000 से ₹2,50,000 तक है, जो उनकी बारीक शिल्पकला और पारंपरिक कढ़ाई की श्रेष्ठता को दर्शाती है।
एक्सपो में आगंतुकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्टॉल पर डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे खरीदारी और भी सहज एवं सुगम हो गई है।
झारक्राफ्ट का यह आयोजन पारंपरिक शिल्प संरक्षण, स्थानीय एवं राष्ट्रीय कारीगरों के सशक्तिकरण तथा स्वदेशी वस्त्रों के प्रोत्साहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन का नागरिकों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में एक्सपो पहुंचें और देश की समृद्ध हस्तशिल्प विरासत को समर्थन दें।














