मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

वार्ड संख्या–2 से आतिफ खान ने खरीदा नामांकन पर्चा, सियासी सरगर्मी तेज

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 31, 2026 6:05 AM
Follow Us:
File 00000000085c72089a7976c633ce7705
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

मानगो (जमशेदपुर)। मानगो नगर निगम क्षेत्र में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या–2 से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे आतिफ खान ने नामांकन पर्चा खरीद लिया है। उनके इस कदम से वार्ड की सियासत में नई हलचल शुरू हो गई है और चुनावी माहौल गर्माता नजर आ रहा है।

नामांकन पर्चा खरीदने के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों की मौजूदगी को आतिफ खान के बढ़ते जनसमर्थन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आतिफ खान लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

इस अवसर पर आतिफ खान ने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वार्ड संख्या–2 में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम गठन के बाद हो रहे इस चुनाव में जनता के पास एक जिम्मेदार और सक्रिय प्रतिनिधि चुनने का अवसर है, और वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

नामांकन पर्चा खरीदने के बाद आतिफ खान ने मेयर पद की संभावित प्रत्याशी सुधा गुप्ता से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। सुधा गुप्ता, झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की धर्मपत्नी हैं। इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, आतिफ खान की दावेदारी से वार्ड संख्या–2 का चुनाव रोचक हो गया है। माना जा रहा है कि उनकी सक्रियता अन्य संभावित प्रत्याशियों की रणनीति को भी प्रभावित कर सकती है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में चुनावी चर्चा और हलचल बढ़ती जा रही है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment