मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

कांग्रेस कार्यक्रम में आयकर के दबाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के धरने का आयोजन, जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में!

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: April 1, 2024 10:55 PM
Follow Us:
जमशेदपुर: कांग्रेस कार्यक्रम में आयकर के दबाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के धरने का आयोजन
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि मोदी सरकार के कुनीति के कारण आयकर विभाग के द्वारा कांग्रेस पार्टी का बैंक अकाउंट विगत महीने से फ्रीज कर दिया गया,

साथ ही इनकम टैक्स की राशि 14 लाख 7 हजार की जगह जुर्माना के तौर पर आज 3500 करोड़ से भी अधिक की राशि जबरन वसूली करने के लिए नोटिस दे दिया। इस विषय को लोकतंत्र में अति गंभीर समझ जाएगा। आज जब भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है, कई चरणों में चुनाव संपन्न होने हैं प्रथम चरण का नॉमिनेशन का कार्य आगे बढ़ चुका है। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खाता को फ्रीज कर दिया गया है और जुर्माना पर जुर्माना लगाया जा रहा है।

https://moccasin-tiger-331808.hostingersite.comcongress-ke-bank-khate-fridge/

कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र को बचाने के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी थी, एक विशेष दल को फायदा पहुंचाने के नियत से यह कार्रवाई की जा रही है। जिस पर अब आम जनता को सोचना पड़ेगा की देश में लोकतंत्र कैसे बचेगा। लोकतंत्र में किसी भी पार्टी का पैसे को फ्रिज करना न्याय हित में नहीं है, पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं ने अपना सदस्यता के माध्यम से, अनुदान के माध्यम से पैसों को जमा कराया है और कुछ शुभचिंतक लोगों ने भी जमा कराया है। इस चुनाव पर कुछ लोगों का कुदृष्टि पड़ गया है।

जमशेदपुर: कांग्रेस कार्यक्रम में आयकर के दबाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के धरने का आयोजन
जमशेदपुर: कांग्रेस कार्यक्रम में आयकर के दबाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के धरने का आयोजन

जिसके माध्यम से लोकतंत्र के महापर्व को प्रभावित करने के लिए गलत पर गलत कदम उठाई जा रही है। इससे आहत होकर कांग्रेसजनों ने कांग्रेस कार्यालय में धरना आयोजित कर और प्रदर्शन आयोजित कर अपना रोस प्रकट किया। लंबे समय से धरना और प्रदर्शन कार्यक्रम चलते रहा। जिसमें सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए साथ ही संध्या समय मसाल जुलूस निकालने की भी तैयारी के लिए प्रशासन से अनुमति की मांग की गई थी। जिस पर प्रशासन ने चुनाव आचार संहिता के तहत अनुमति नहीं दिया। जिस पर अंतिम क्षण में मसाल जुलूस को स्थगित कर दी गई।

https://moccasin-tiger-331808.hostingersite.com%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be/

आज के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे पूर्व जिला अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, राजकिशोर प्रसाद, रामदास चौधरी, रामलाल प्रसाद पासवान, समरेंद्र नाथ घोष, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य अमरजीत नाथ मिश्रा, सुरेश धारी, ज्योतिष कुमार यादव, मनोज झा, संजय तिवारी, महिला अध्यक्ष नलनी कुमारी, एनएसयूआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, संजय यादव, अतुल गुप्ता, सुखदेव सिंह मल्ली, राजेंद्र सिंह, शिल्पी चक्रवर्ती, संध्या दास, अनूप मिश्रा ज्योति, प्रमोद मिश्रा, मोहम्मद नौशाद, गुरदीप सिंह, राजेश चौधरी, अजय महतो, दीपक कर्मकार, कमलेश कुमार, सावन मुखी, आशीष ठाकुर, रणजीत सिंह, काशीनाथ गिरी, अजय मिश्रा, पवन बिहारी ओझा, भोला यादव, राहुल शर्मा, सुशील घोष, हरिहर प्रसाद, कुमार गौरव, अमृतपाल सिंह, भोला पांडे, विजय सिंह, देवाशीष घोष, अजय कुमार दास, राजेश कुमार, विजय कुमार शर्मा, समीर कुमार, अमित सिंह, सूरज सिंह, रवि रंजन दयाल, राजू मुखी, सूरज मुंडा, गुरु पादो गोराई, पीसी स्वामी, मुन्ना मिश्रा सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

Leave a Comment