मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

AIDSO ने यूक्रेन से सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत निकालने की मांग की।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 2, 2022 1:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

Chandil : बुधवार 02 मार्च, 2022

कर्नाटक के एक भारतीय छात्र की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए AIDSO के महासचिव सौरव घोष ने प्रेस को निम्नलिखित बयान जारी किया- 

“यूक्रेन में साम्राज्यवादी रूस के हमले में एक भारतीय मेडिकल छात्र की मौत पर हम गहरा खेद व्यक्त करते हैं। हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्य सभी मानवीय कानूनों का उल्लंघन करते हुए यूक्रेन पर रूस द्वारा किए गए इस एकतरफा क्रूर सैन्य हमले की भी निंदा करते हैं। व्यावहारिक रूप से यूक्रेन को साम्राज्यवादी रूस और अमरीका के नेतृत्व वाले नाटो के बीच कुचल दिया गया है।”

THE NEWS FRAME

उन्होंने आगे कहा “विश्व के विभिन्न हिस्सों से हजारों छात्र जिनमें बड़ी संख्या भारत से हैं, युद्ध के कारण यूक्रेन में फंसे हुए हैं। विभिन्न देशों की सरकारें अपने छात्रों और नागरिकों की उनके घरों तक सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही हैं। हालांकि भारत सरकार ने यूक्रेन में भारतीय छात्रों को निकालने का आश्वासन दिया है, लेकिन वह इसके लिए कोई प्रभावी उपाय नहीं कर रही है। कर्नाटक के रहने वाले मेडिकल छात्र की मौत सरकार की लापरवाही का दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक परिणाम है। हम मांग करते हैं कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय छात्रों को निकालने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। हम शोक संतप्त परिवार को पर्याप्त मुआवजे की पुरजोर मांग करते हैं।”

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment