मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

ACP का खुनी खेल पत्नी और भतीजे को गोली मार, खुद की खुदखुशी।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: July 25, 2023 5:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

पुणे। महाराष्ट्र 

दिल दहला देने वाली यह घटना महाराष्ट्र राज्य में पुणे के अमरावती क्षेत्र का है। जहाँ 57 वर्षीय ACP ने पहले अपनी पत्नी और भतीजे को गोली मारी, और फिर आवेश में खुद को भी गोली मार ली। हत्याकांड के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा की ACP भरत गायकवाड़ ऐसा करेंगे। उन्होंने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। इस पुरे घटना क्रम में तीन लोगों की मौत हो गयी है।

बता दें कि ACP भरत गायकवाड़ अमरावती में पदस्थ है। देर रात उन्होंने पहले पत्नी और बाद में भतीजे को गोली मार दी। यह देख उन्होंने अपने आप को भी गोली मार ली। 

घटना पुणे के लक्ष्मण नगर लेन- 5 राजग्रह बंगलो डी मार्ट के पीछे बानेर की है। जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे की है। घर में सभी सो रहे थे, ACP भरत गायकवाड़ ने सबसे पहले अपनी पत्नी के सिर में गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा और भतीजा दौड़कर आये और दरवाजा खोला। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला एसीपी ने बिना देखे गोली चला दी, जो उनके भतीजे के सीने में जा लगी, भतीजा भी वहीँ ढेर हो गया। उसके बाद गायकवाड़ ने खुद के सिर पर गन रखी और ट्रिगर दबा दिया जिससे घटनास्थल पर  मौत हो गयी। 

बता दें की एसीपी भरत गायकवाड़ की पत्नी मोनी गायकवाड़ की उम्र 44 वर्ष और भतीजे दीपक की उम्र 35 है। परिवार के अन्य लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को नजदीकी ज्यूपिटर अस्पताल लेगयी। डॉक्टर्स ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। 

हत्या और उसके बाद आत्महत्या के सही कारण का अभी पता नही चल पाया है। संदेहास्पद है जांचोपरांत ही कुछ कहा जा सकता है। 

Leave a Comment