मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

XLRI ऑडिटोरियम में दिशा के दीक्षांत समारोह के दौरान 620 ग्रामीण महिला नेतृत्वकर्ताओं की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 9, 2025 10:14 PM
Follow Us:
XLRI ऑडिटोरियम में दिशा के दीक्षांत समारोह के दौरान 620 ग्रामीण महिला नेतृत्वकर्ताओं की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर, 9 अक्टूबर 2025: टाटा स्टील फाउंडेशन ने आज XLRI ऑडिटोरियम में दिशा दीक्षांत समारोह का आयोजन किया, जिसमें छह इकाइयों – जमशेदपुर, नोआमुंडी, वेस्ट बोकारो, जामाडोबा, जोडा और कलमांग – की 620 महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपना नेतृत्व प्रशिक्षण पूरा किया है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्व की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू उपस्थित थीं। साथ ही, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के निदेशक श्री डी.बी. सुन्दरा रामम और श्रीमती शैलजा सुन्दरा रामम विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए।

वित्त वर्ष 2021-22 में शुरू किया गया दिशा टाटा स्टील फाउंडेशन का प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य वंचित समुदायों की महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें अपने स्थानीय समुदायों में सक्रिय नेता एवं परिवर्तनकर्ता के रूप में स्थापित करना है। सुव्यवस्थित नेतृत्व प्रशिक्षण मॉड्यूल के माध्यम से यह पहल महिलाओं में आत्मविश्वास विकसित करती है, सामूहिक रूप से कार्य करने की क्षमता बढ़ाती है और सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक परिवर्तन को दिशा देती है।

THE NEWS FRAME

समारोह के दौरान दिशा नेतृत्व कर्ताओं के साथ एक संवाद सत्र भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के निदेशक श्री सुन्दरा रामम ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को परिवर्तन की अगुवाई करते देखना हमारे लिए गर्व का विषय है। देशभर में कई ऐसे उदाहरण हैं जो यह साबित करते हैं कि मेहनत और दृढ़संकल्प ने महिलाओं की समर्पण भावना और समाज के उत्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। दिशा ने इस आंतरिक क्षमता को पहचानते हुए झारखंड और ओडिशा की महिलाओं को निरंतर उनके नेतृत्व सामर्थ्य को साकार करने में सक्षम बनाया है। हम अपने समुदायों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस परिवर्तन की यात्रा को हमारे साथ मिलकर आगे बढ़ाया है।”

THE NEWS FRAME

अब तक 5,500 से अधिक महिलाओं को नेतृत्व प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें से 3,729 महिलाएं दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हो चुकी हैं। 6,000 महिलाओं को समुदाय में परिवर्तन के वाहक के रूप में तैयार करने के लक्ष्य के साथ दिशा निरंतर महिलाओं के नेतृत्व कौशल और जमीनी स्तर पर विकास में उनकी भागीदारी को सशक्त बना रही है।

“प्रबुद्ध और समतामूलक समाज” थीम पर आयोजित इस दीक्षांत समारोह ने न केवल महिलाओं की नेतृत्व यात्रा की पूर्णता का जश्न मनाया, बल्कि एक अधिक समावेशी समाज के निर्माण के प्रति उनके समर्पण को भी सम्मानित किया। इस अवसर ने स्नातक हो रही महिलाओं को अपने प्रेरणादायक अनुभव, कहानियाँ और भविष्य की आकांक्षाएँ साझा करने का मंच प्रदान किया, जो दिशा की पहचान – दृढ़ता और परिवर्तन की भावना – को बखूबी प्रतिबिंबित करता है।

यह दीक्षांत समारोह सशक्तिकरण, नेतृत्व विकास और सतत सामुदायिक प्रगति के माध्यम से एक समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में टाटा स्टील फाउंडेशन की निरंतर यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment