मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

डायन होने का आरोप लगाकर एक 60 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव को एक पुलिया के पास फेंक दिया गया।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 31, 2025 9:33 PM
Follow Us:
डायन होने का आरोप लगाकर एक 60 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

चाईबासा (जय कुमार): पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड के बलजुरी गाँव में अंधविश्वास की एक और दुखद घटना सामने आई है। कुछ ग्रामीणों ने एक 60 वर्षीय महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, आरोपियों ने उसके शव को गोइलकेरा जाने वाली एक पुलिया के पास फेंक दिया।

यह घटना शुक्रवार सुबह तब सामने आई जब शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने पुलिया के पास एक शव पड़ा देखा और गाँव वालों को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की पहचान जमुना पूर्ति (60) के रूप में हुई है, जो अपने छोटे बेटे शिव कुमार पूर्ति, बहू सुखमती पूर्ति और बेटी सूर्यमणि कुंकल के साथ बलजुरी गाँव में रहती थी। बताया जा रहा है कि गाँव के कुछ लोगों को जमुना पूर्ति पर डायन होने का शक था, जिसके बाद देर रात उसे घर से बुलाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। सोनुवा थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना अंधविश्वास का मामला लग रहा है और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment