झारखंड
Aasthaa jamshedpur कला संवर्धन और समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा बढ़ चढ़ कर कार्य करती आई है।
जमशेदपुर । झारखंड
आज दिनांक 14 /1/2024 को आस्था जमशेदपुर के बैनर तले ही हिंद आश्रम वर्मा माइंस में कपड़े का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का कार्यभार संस्था के उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, सचिव बिनोद कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अनंत कुमार को सौंपा गया था, जिन्होंने बहुत ही तत्परता और कार्य कुशलता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए कार्यक्रम के अध्यक्ष सुमंत कुमार सिन्हा, महा सचिव प्रशांत कृष्णन, सचिव अनीता सिंह, सचिव शत्रुघ्न सिंह और कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ पांडे भी उपस्थित थे।