मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

अंचल गोदाम में रखे कीमती सामान की चोरी, सामान ले जाते एक युवक पकड़ा गया

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 9, 2025 11:06 PM
Follow Us:
545285820 798318883143248 5398205285022357261 N
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • अंचल गोदाम में रखे कीमती सामान की चोरी, सामान ले जाते एक युवक पकड़ा गया, दो मौके से फरार, आरोपियों की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी
  • गोदाम में रखे जेनरेटर और 7 पीस स्कीम बोर्ड को टेंपो में लादकर ले जा रहा था आरोपी, टेंपो से पुराने जेनरेटर के गिरने की आवाज से मिली जानकारी

बिरनी/गिरिडीह/संवाददाता – संतोष कुमार तरवे

बिरनी अंचल के बंद पड़े पुराने गोदाम से सोमवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे एक टेंपो में लादकर जेनरेटर और 7 पीस स्कीम बोर्ड ले जाया जा रहा था। तभी अंचल गोदाम से करीब 200 मीटर की दूरी पर टेंपो का अगला पहिया उठ गया, जिससे टेंपो में लदा पुराना जेनरेटर और अन्य सामान नीचे गिर गया। जेनरेटर और अन्य सामान गिरने की आवाज तेज हुई तो कई लोग मौके पर पहुंच गए।

उसी समय अंचल रक्षक आनंद सिन्हा और भीम राम भी पहुंच गए और टेंपो चालक समेत एक अन्य व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने लगे। जिसमें टेंपो चालक ने अपना नाम कपिलो पंचायत के चानो निवासी रोहित साव बताया। अन्य दो लोग मौके से फरार हो गए।

अंचल गार्ड ने घटना की सूचना बिरनी थाना को दी। सूचना मिलते ही एएसआई मृत्युंजय सिंह मौके पर पहुंचे और चालक से पूछताछ के बाद चोरी की गई सामग्री के साथ टेंपो को जब्त कर थाना ले गए। बिरनी थाना में चालक से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कपिलो पंचायत अंतर्गत रजमनियां निवासी रूपलाल साव के पुत्र प्रेम साव बताया और चोरी की घटना में शामिल अन्य लोगों के नाम भी बताए।

अंचल गार्ड के लिखित आवेदन पर कार्रवाई करते हुए टेंपो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज, पुलिस अवर निरीक्षक देवानंद महतो, लालचंद महतो, सहायक अवर निरीक्षक मृत्युंजय सिंह, रिजर्व गार्ड शामिल थे। घटना के संबंध में मंगलवार को बगोदर-सरिया एसडीपीओ धनंजय राम ने प्रेस वार्ता आयोजित की।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment