- नव वर्ष पर मतकमबेडा में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, साइकिल रेस में चमक दोराय बने विजेता
बंदगांव (जय कुमार) : नव वर्ष के शुभ अवसर पर लांडुपोदा पंचायत अंतर्गत मतकमबेडा स्कूल मैदान में मतकमबेडा स्पोर्ट समिति एवं चैलेंजर युवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस आयोजन में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुखराम उरांव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, मुखिया कुश पूर्ति, सदानंद होता, पंसस तिरथ जामुदा, झामुमो नेता रंजीत मंडल एवं अमर बोदरा उपस्थित रहे।

खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास – सुखराम उरांव
मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। गांवों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच देने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी। बंदगांव प्रखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत है मेहनत और निरंतर अभ्यास की।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता
प्रतियोगिता के दौरान कई खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें निम्न प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया—
- बच्चों की दौड़ : कुसो सामड, बुधन सिंह मेलगांडी
- बच्चियों की दौड़ : सपना बोदरा, शांति बोदरा
- तीन पैर दौड़ : टाटा पूर्ति, अशोक लामाय
- बड़ी लड़कियों की दौड़ : सलामी गागराई, सपना बोदरा
- लड़कों की रिले रेस : अभिनाश बोदरा, टाटा पूर्ति
- लड़कियों की रिले रेस : संगीत मेलगांडी, पंगोला पूर्ति
- जीके रेस : अरुण सोय
- महिलाओं की हांडी फोड़ : सुनीता बोदरा
- जवानों की दौड़ : सनी, कुलदीप बोदरा
- जवानों की साइकिल रेस : चमक दोराय (प्रथम), शंकर बोदरा (द्वितीय)
सभी सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन में रहा ग्रामीणों का सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में अगस्त बोदरा, राजेश प्रधान, चन्द मोहन बांकिरा, सादो बोदरा, ग्राम मुंडा कजुरा बोदरा, बाबूराम बानरा, आकाश बोदरा, अमरनाथ बोदरा, चंद्रमोहन बंकिरा, सचिव सुधीर सामड, सूरज बोदरा, सोमाय बोदरा, रामधन बोदरा, कमल बोदरा, कुजरी हासदा, प्रदीप सामड सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में ग्रामीण दर्शक मौजूद रहे और पूरे उत्साह के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।













