मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के नाम पर रिटायर्ड बैंककर्मी से 16.92 लाख की साईबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 8, 2025 7:44 PM
Follow Us:
The News Frame 56
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

चाईबासा (जय कुमार) : दिनांक 13.11.2025 को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करलाजोड़ी निवासी परमेश्वर पुरती (रिटायर्ड बैंककर्मी) से जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के नाम पर साईबर ठगों द्वारा 16 लाख 92 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन दिए जाने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 185/2025 दर्ज किया है। मामले में BNS 2023 की विभिन्न धाराओं एवं IT Act की धारा 66(C) व 66(D) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, प० सिंहभूम, चाईबासा के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा साईबर टोल फ्री नंबर 1930 के माध्यम से विवादित अकाउंट होल्ड कराए गए और तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की गई। इसी क्रम में 06.12.2025 को मो० सकीर असारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

आगे की कार्रवाई में सकीर असारी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर ATM कार्ड उपलब्ध कराकर ठगी के पैसे निकासी कराने वाले आरोपी मो० इकबाल अहमद (उम्र 32 वर्ष, पिता मो० हाफीज अहमद, निवासी पकुड़िया, जिला पाकुड़, झारखंड) को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में इकबाल ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और अन्य साईबर अपराधियों की भागीदारी की जानकारी भी दी है। शेष आरोपियों की तलाश में छापामारी जारी है।

जप्त सामान

  1. OPPO कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल
  2. जियो कंपनी के 10 सिम कार्ड

विशेष छापामारी टीम के सदस्य

(पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देशन में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की)

  1. श्री बहामन टुटी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा
  2. श्री प्रदीप कुमार चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक, प० सिंहभूम
  3. पु०अ०नि० धनंजय सिंह, अभियान शाखा, प० सिंहभूम
  4. पु०अ०नि० चन्द्र शेखर, तकनीकी शाखा, प० सिंहभूम
  5. पु०अ०नि० अरविंद कुशवाहा, मुफ्फसिल थाना एवं थाना रिजर्व गार्ड का सशस्त्र बल

पुलिस की अपील

चाईबासा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि अंजान व्यक्तियों के कॉल पर अपना निजी डेटा, OTP, बैंक विवरण आदि बिल्कुल साझा न करें। किसी के बहकावे में आकर अपना बैंक अकाउंट या ATM कार्ड इस्तेमाल करने के लिए न दें। ऐसा करने पर आप भी साईबर अपराध में सहभागी माने जाएंगे। साईबर ठगी से संबंधित किसी भी घटना पर तुरंत साईबर टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत करें।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment