चक्रधरपुर (जय कुमार): लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर रविवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक सुखराम उरांव ने की।
बैठक में छठ पूजा के दौरान की जाने वाली घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, फूलों की सजावट, अल्पना निर्माण समेत कई विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने सामूहिक सहयोग से आयोजन को भव्य बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रकाश सज्जा और फूल डेकोरेशन के लिए संबंधित सजावटकर्ताओं को अग्रिम राशि भी सौंपी गई।

सीढ़ी घाट बनेगा आकर्षण का केंद्र –
इस वर्ष चक्रधरपुर के सीढ़ी घाट को विशेष रूप से सजाया जाएगा। घाट की सीढ़ियों और मार्ग को पारंपरिक अल्पना शैली से रंगकर उसे आकर्षक रूप दिया जाएगा। विधायक उरांव ने कहा, छठ पर्व लोक आस्था का प्रतीक है, इसलिए घाटों की सफाई और सजावट बेहतरीन ढंग से की जानी चाहिए। इस बार की सजावट से चक्रधरपुर का घाट एक अलग पहचान बनाएगा।”

युवाओं को मिली प्रमुख भूमिका –
विधायक ने बताया कि इस वर्ष की आयोजन समिति में युवाओं को प्रमुखता दी गई है ताकि नई पीढ़ी परंपराओं से जुड़ सके और सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ा सके।
बैठक में शामिल रहे ये सदस्य –
बैठक में प्रमुख रूप से राजू प्रसाद कसेरा, पवन केजरीवाल, शेष नारायण लाल, निक्कू सिंह, अरुण साव, संजय पासवान, कुमार विवेक, डिक्की मंडल, शमरेश सिंह, रामगोपाल जेना, दिनेश जेना, गौरभ सिंह, पंकज शर्मा, संजीत विश्वकर्मा, दीपू जयसवाल, भावेश विश्वास, राजेश गुप्ता, राहुल पाण्डेय, भरत सिंह, कबीर पाण्डेय, हेमंत पोद्दार, आशीष वर्मा, रोहित गुप्ता, परमेंद्र चौहान, अर्जित वर्मा, बिक्की शर्मा और राहुल शर्मा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।















