मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में “शिक्षण-अधिगम और रिसर्च में AI की शक्ति का उपयोग” पर पांच-दिवसीय FDP का उद्घाटन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 20, 2026 8:51 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 01 20 At 6.06.39 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर : “शिक्षण-अधिगम और रिसर्च में AI की शक्ति का उपयोग” पर पांच-दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) आज श्रीनाथ विश्वविद्यालय में वर्चुअल मोड में सफलतापूर्वक आरंभ हुआ। यह कार्यक्रम श्रीनाथ विश्वविद्यालय के फिजिक्स विभाग द्वारा श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सहयोग से आयोजित किया गया है।

पहले दिन का तकनीकी सत्र रिसोर्स पर्सन डॉ. एम. मालथी, सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट और एसोसिएट प्रोफेसर (AcSIR), CSIR–नेशनल मेटालर्जिकल लेबोरेटरी, जमशेदपुर द्वारा आयोजित किया गया। डॉ. मालथी ने औद्योगिक अनुसंधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए अपनी बातो को रखा।

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

उद्घाटन सत्र की शुरुआत श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो के स्वागत भाषण से हुई, जिन्होंने आधुनिक शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और उभरते टेक्नोलॉजी में शिक्षकों के निरंतर व्यावसायिक विकास की आवश्यकता पर जोर दिया।

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. एन. सिंह ने उद्घाटन भाषण दिया । अपने वक्तव्य में, डॉ. सिंह ने शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं और अनुसंधान पद्धतियों को नया आकार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परिवर्तनकारी भूमिका पर जोर दिया। उद्घाटन सत्र में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. याह्या मजूमदार, फैकल्टी सदस्यों, शोधार्थियों, प्रोजेक्ट फेलो और विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।

सत्र का समापन एक इंटरैक्टिव प्रश्न-उत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसके बाद धन्यवाद ज्ञापन किया गया। यह FDP 24 जनवरी तक चलेगा और इसमें शिक्षण, अधिगम, डेटा हैंडलिंग और अनुसंधान में AI के प्रयोगों से संबंधित विभिन्न विषयों को शामिल किया जाएगा।

THE NEWS FRAME

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment