मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

दिव्यांगजन प्रमाण पत्र जारी करने हेतु सेटेलाइट हॉस्पिटल खैरथल में कैंप का हुआ आयोजन।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: July 16, 2024 3:15 PM
Follow Us:
खैरथल
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

शिविर में 13 वर्ष बाद मयंक को मिला मस्तिष्क पक्षाघात का विकलांगता प्रमाण पत्र,16 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनगढ़बास में आयोजित होगा कैंप,शिविर में 57 दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र हुए जारी।

राजस्थान : खैरथल-तिजारा, 15 जुलाई। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला द्वारा किए गए जिला नवाचार सशक्त खैरथल-तिजारा अभियान के प्रथम चरण में हुए सर्वे में चिन्हित किए गए दिव्यांगों का द्वितीय चरण में शिविर के माध्यम से नवीन चिकित्सकीय प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार खैरथल स्थित सैटेलाइट अस्पताल में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 57 दिव्यांग जनों का 40% से अधिक विकलांगता के प्रमाण पत्र जारी किए एवं 27 दिव्यांग जनों को रेफर किया गया।

यह भी पढ़े :निर्मल एडवोकेट की प्रथम पुण्यतिथि पर विद्यालय के बच्चों को वितरण की पाठ्य सामग्री।

नोडल अधिकारी जिला परिवीक्ष एवं समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि 6 सदस्य टीम ने सैटेलाइट अस्पताल में दिव्यांग जनों का परीक्षण कर प्रमाण पत्र जारी किए। उन्होंने बताया कि खैरथल में चिन्हित कुल 249 दिव्यांग जनों में से शिविर में 40% से अधिक विकलांग कुल 57 दिव्यांग जनों का प्रमाण पत्र बनाया गया तथा शेष प्रशिक्षण में अपात्र रहे। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत शिविर में ऐसे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने आज तक पात्रता रखते हुए भी आवेदन नहीं किया।

चिकित्सा बोर्ड के सदस्य डॉ राहुल सेन ने बताया कि शिविर में जारी प्रमाण पत्र को ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन कराया जाना अनिवार्य है ताकि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिव्यांगजन को मिल सके।

खैरथल

मयंक को विकलांगता सर्टिफिकेट मिलने पर अभिभावकों ने जताई खुशी

13 वर्षीय मयंक जो की जन्म से मस्तिष्क पक्षाघात विकलांगता से ग्रसित था परंतु जानकारी के अभाव में आज तक आवेदन नहीं करने के कारण विकलांगता प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पाया। सशक्त खैरथल-तिजारा अभियान के प्रथम चरण में 13 वर्षीय मयंक को चिन्हित कर शिविर में 100% का मस्तिष्क पक्षाघात ग्रसित विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किया जिस पर उसके अभिभावकों ने प्रशासन को धन्यवाद दिया। इस अभियान के तहत जिले के लगभग सभी दिव्यांगों को चिन्हित कर इन शिविरों के माध्यम से पात्रता अनुरूप विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :अलवर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव रहे अलवर प्रवास पर।

16 जुलाई सामुदायिक चिकित्सा केंद्र किशनगढ़ बास में आयोजित किया जाएगा कैंप

जिला कलक्टर शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र किशनगढ़ बास में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें चिन्हित दिव्यांग जनों का पात्रता अनुरूप प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। शिविर के प्रभारी उपखंड अधिकारी किशनगढ़ बास रहेगें तथा शिविर का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक किया जाएगा।

Leave a Comment